Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में होली के दिन बदला रहा मौसम:खुशनुमा मौसम में जमकर लोगों ने खेली होली, शाम को ठंडी हवाओं से गिरेगा पारा

    9 hours ago

    1

    0

    होली के मौके पर मौसम ने भी लोगों का साथ दिया। रंग में खलल नहीं पड़ा बल्कि धूप के बीच लोगों ने रंग खेला। दिन में तेज धूप निकली रही, जिससे रंग खेलने वालों को पानी पड़ने के बावजूद सर्दी का एहसास नहीं हुआ। दोपहर के समय तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा। धूप और हल्की हवाओं का यह संतुलन होली के उत्साह को दोगुना कर देगा। सुबह व शाम चलेंगी हवाएं सुबह और शाम के समय हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे वातावरण में हल्की ठंडक बनी रहेगी और मौसम सुहावना महसूस होगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार होली पर न तो बारिश के आसार हैं और न ही तेज ठंड का प्रभाव दिखाई देगा। ऐसे में लोग बिना मौसम की चिंता किए खुले दिल से रंगों का त्योहार मना सकेंगे। एक से दो डिग्री का उतार चढ़ाव संभव मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि होली के दिन सुबह से दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। हालांकि तेज हवाएं तापमान पर नियंत्रण रखेंगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। तापमान में एक से दो डिग्री के उतार चढ़ाव की संभावना है। हवायें भी चलेंगी जिनकी गति अधिकतम 18 किमी/घंटा तक हो सकती है। बीते पांच दिनों से 30 के पार है तापमान शहर में बीते पांच दिनों से तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। तापमान बढ़ा होने से दिन के समय तेज धूप निकल रही है जो कि गर्मी का एहसास करा रही है। सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। दिन के अलावा रातें भी गर्म हो रही हैं। न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। दिन में निकली तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया। हालांकि शाम होते ही हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाने का काम किया। बीते पांच दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस मे्ं) दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 27 फरवरी 12.2 31.2 28 फरवरी 13.2 31.3 01 मार्च 14.2 31.2 02 मार्च 15.0 31.0 03 मार्च 17.7 30.4 (सोर्स - सीएसए मौसम विभाग) मौसम पूर्वानुमान दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 04 मार्च 18.0 32.0 05 मार्च 18.0 33.0 06 मार्च 18.0 34.0 07 मार्च 18.0 34.0 08 मार्च 19.0 33.0 09 मार्च 19.0 34.0 (सोर्स - आईएमडी)
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में होली पर सभी शराब दुकानें बंद:शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जारी किया आदेश
    Next Article
    अगर उनके बच्चे के साथ होता तो बुलडोजर चल जाता…:पिता बोले- माथे के बीच में गोली मारी गई; BSP के पूर्व MLC का भतीजा है आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment