Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में होली पर सभी शराब दुकानें बंद:शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जारी किया आदेश

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिला प्रशासन ने होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद की सभी आबकारी दुकानों को निर्धारित अवधि के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय लोक शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 की धारा 59 के तहत लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 03 मार्च की रात्रि 10 बजे से 04 मार्च की सायं 05 बजे तक जनपद की सभी मादक पदार्थों की थोक एवं फुटकर दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इस अवधि में शराब, बीयर और अन्य आबकारी उत्पादों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उक्त बंदी अवधि के लिए संबंधित अनुज्ञापियों (लाइसेंस धारकों) को किसी प्रकार का प्रतिफल या क्षतिपूर्ति देय नहीं होगी। सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता, भाईचारे और पारंपरिक उत्साह का पर्व है। ऐसे में जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे पर्व को मर्यादा और सौहार्द के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत:पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, होली की खुशी गम में बदली
    Next Article
    कानपुर में होली के दिन बदला रहा मौसम:खुशनुमा मौसम में जमकर लोगों ने खेली होली, शाम को ठंडी हवाओं से गिरेगा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment