Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कारपेंटर का शव नाली में मिला:परिजनों ने करंट से मौत का आरोप लगाया, पुलिस ने शांत कराया

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक कारपेंटर का शव नाली में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मकान मालिक ताला लगाकर फरार हो गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर निर्माणधीन मकान पर पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को अंतिम संस्कार के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि वह पिछले 15 साल से पति विजय शर्मा, बेटे आर्यन (7) और बेटी क्षवि (13) के साथ पटेल नगर में किराए के मकान में रह रही थीं। वे मूलरूप से कन्नौज के काजीपुरा के रहने वाले हैं। मंगलवार को विजय को मोहल्ले के एक मकान में कारपेंटर का काम मिला था। पूजा देवी ने बताया कि दोपहर में राशन लेकर घर लौटते समय उनकी आखिरी बार पति से बात हुई थी। घर पहुंचते ही उन्हें सूचना मिली कि उनके पति बेसुध अवस्था में नाली में पड़े हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक विजय के भतीजे शिवम गौतम ने सवाल उठाया कि जब एक फुट की नाली में पैर नहीं डूब सकता, तो उनके चाचा की डूबकर मौत कैसे हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों में मिर्गी आने के बाद घटना होने की चर्चा थी, जबकि परिजनों का आरोप है कि विजय को करंट लगा, जिससे वह सड़क पर गिरे और उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में नव निर्माण के नौ वर्ष पर प्रदर्शनी शुरू:7 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, 5 टीबी मरीजों को पोषण किट मिला
    Next Article
    मंत्री बोले- देश में 45 दिन का ईंधन स्टॉक सुरक्षित:सतीश शर्मा ने कहा गैस किल्लत अफवाह, कालाबाजारियों पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment