Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री बोले- देश में 45 दिन का ईंधन स्टॉक सुरक्षित:सतीश शर्मा ने कहा गैस किल्लत अफवाह, कालाबाजारियों पर होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने जिले में गहराते गैस संकट को ‘साजिश’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और कुछ लोग जानबूझकर जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट में मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के पास 45 दिनों का डीजल, पेट्रोल और गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने पिछली यूपीए सरकार के समय केवल 15 से 20 दिनों के स्टॉक का जिक्र करते हुए वर्तमान व्यवस्था को बेहतर बताया। मंत्री ने कहा कि भारत अब 40 से अधिक देशों से ईंधन आयात करता है, जिससे आपूर्ति बाधित होने की संभावना काफी कम हो गई है। जिले में गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों और उपभोक्ताओं की परेशानियों पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है। उनके अनुसार कुछ असामाजिक तत्व और राजनीतिक लोग भ्रम फैलाकर लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए उकसा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ऐसे लोगों और कालाबाजारियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। जहां भी अवैध स्टॉक या कालाबाजारी मिलेगी, वहां एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह प्रेस वार्ता प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित की गई थी, जिसमें मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कारपेंटर का शव नाली में मिला:परिजनों ने करंट से मौत का आरोप लगाया, पुलिस ने शांत कराया
    Next Article
    महोबा में स्कूल वैन से कुचलकर मासूम की मौत:ड्राइवर बच्चे को अस्पताल छोड़ फरार, तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment