Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में किशोर ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:पिता बोले- इकलौते बेटे ने बुढ़ापे में छोड़ा साथ, वजह तलाश रही पुलिस

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक किशोर ने रविवार की देर शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता जब अपनी डयूटी से वापस घर हुंचे तो बेटे का शव फंदे से लटकता देखा। उन्होंने फोनकर घर के अन्य सदस्यों को घटना की दी। बेटे को फंदे से उतारकर उर्सला हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली थाने का फ़ोर्स व फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरसैया घाट निवासी सुजीत कुमार प्राइवेट कर्मी हैं। परिवार में पत्नी राजकुमारी तीन बेटियां व इकलौता बेटा प्रेम (17) है। प्रेम भी प्राइवेट नौकरी करता था। पिता सुजीत ने बताया कि वह रविवार को रोज की तरह काम पर चले गए थे। देर शाम को जब वह घर पहुंचे तो मेन गेट का दरवाजा खुला था। वह अंदर कमरे में गए तो बेटे को दुप्पटे के सहारे लोहे की एंगल से लटकता देखा। उन्होंने तत्काल फोनकर परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। शव को फंदे से उतारकर पड़ोसियों की मदद से उर्सला हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने तत्काल 112 नंबर डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली थाने का फोर्स फॉरेंसिक टीम मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली थाना प्रभारी बोले- आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया की किशोर ने फंदा क्यों लगाया है, इसकी वजह तलाशी जा रही है। परिजनों से भी घटना के संबंध में गहराई से पूछताछ की गई। वह भी कोई वजह नहीं बता सके ंहै। आगे की कार्रवाई परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांस्टेबल ने नहर में कूदकर महिला की जान बचाई, VIDEO:तेज बहाव में छलांग लगाकर बाहर निकाला; अस्पताल में कराया भर्ती
    Next Article
    वायरल वीडियो से बिगड़ी प्रतिष्ठा पर स्मार्ट सिटी सख्त:नियो फिटनेस जिम को कारण बताओ नोटिस, लीज खत्म करने और ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment