Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रातभर की बारिश से सड़कों पर भरा पानी:VIP रोड पर डेढ़ फीट तक पानी, सड़क धंसने और गड्ढों पर लोगों का फूटा गुस्सा

    18 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गुरुवार रात करीब 11 बजे से शुरू हुई तेज बारिश होने से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। वीआईपी रोड, पी-रोड, पांडव नगर, शास्त्री नगर, साकेत नगर, जूही खलवा पुल, गोविंद नगर, किदवई नगर और नौबस्ता समेत कई स्थानों पर घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई, जबकि कई दोपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए। बारिश के साथ ही पहली बारिश में धंसी और क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति भी और खराब हो गई। अशोक नगर, बाकरगंज और पी-रोड पर बने गड्ढे और बड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चार से पांच दिन बीतने के बाद भी नगर निगम ने मरम्मत का काम शुरू नहीं किया। उनका कहना है कि यदि कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी नगर आयुक्त और महापौर की होगी। रातभर की बारिश से कई इलाके डूबे गुरुवार रात करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश शुक्रवार भोर तक जारी रही। इसके चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों में जलभराव हो गया। वीआईपी रोड, पी-रोड, शास्त्री नगर, पांडव नगर, आरटीओ के सामने, शारदा नगर, साकेत नगर और जूही खलवा पुल पर सड़कें पानी में डूब गईं। घुटनों तक पानी, बीच रास्ते में बंद हुए वाहन साउथ सिटी के गोविंद नगर, किदवई नगर और नौबस्ता में भी जलभराव की स्थिति गंभीर रही। कई जगह घुटनों तक पानी भर गया, जिससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। दोपहिया वाहन चालकों की बाइक और स्कूटी पानी में बंद हो गईं, जिन्हें उन्हें धक्का देकर बाहर निकालना पड़ा। नाला सफाई पर उठे सवाल बारिश के बाद लोगों ने नगर निगम की नाला सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि पहली बारिश में ही नालों की सफाई की पोल खुल गई थी और दूसरी बारिश ने शहर की तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। कई इलाकों में पानी निकासी नहीं होने से घंटों जलभराव बना रहा। सड़क धंसने और गड्ढों से बढ़ा खतरा अशोक नगर में चार स्थानों पर सड़क धंसने की समस्या पहले से बनी हुई है। वहीं बाकरगंज और पी-रोड पर पहली बारिश में बने गड्ढे अब और गहरे हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है। उनका आरोप है कि कई दिन बीतने के बाद भी मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार के लिए भी कानपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार सक्रिय मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्ञानवापी के 35 साल पुराने केस में सुनवाई आज:मूलवाद में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की कार्यवाही ना करने की अपील, नए पीठासीन सुनेंगे रिट
    Next Article
    आर्म्स एक्ट के मामले में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान बरी:सजा सुनाए जाने पर कोर्ट से भाग निकले थे, सरेंडर किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment