Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सुबह से बादल छाए:अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट, अब तक 3 फीसदी बरसात

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं लेकिन उमस बरकरार है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं रविवार को पूरे दिन उमस व धूप ने परेशान किया। शाम को करीब 20 मिनट की बारिश से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि 1 जून से अब तक 3 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। उधर, पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से 24 घंटे में 108 सेमी गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा बैराज से जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 110.80 मीटर दर्ज किया गया, जबकि शनिवार सुबह यह 109.72 मीटर था। शुक्लागंज में गंगा का चेतावनी स्तर 113 मीटर है। वातावरण में नमी अधिक मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि फिलहाल वातावरण में नमी काफी अधिक है। सापेक्षिक आर्द्रता 60 से 80 प्रतिशत के बीच बनी हुई है, जबकि कुछ स्थानों पर यह 90 प्रतिशत तक पहुंच रही है। ऐसे में तेज धूप निकलने पर उमस काफी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई के अंतिम दिनों तक यही स्थिति रहेगी, जबकि अगस्त की शुरुआत में मानसून और अधिक सक्रिय होने से अच्छी बारिश होने की संभावना है। नमी के कारण अधिक गर्मी का हो रहा एहसास चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की रविवार की मौसम रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई। सीएसए के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया- तीन से चार दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान मध्यम और तेज बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में थमी बारिश, उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल:सुबह से आसमान में छाए बादल, शाम तक तेज बारिश का अलर्ट जारी
    Next Article
    नोएडा में वाट्सऐप लिंक से गवाएं 22.32 लाख:डराकर कराए गए पैसा ट्रांसफर, 1.84 लाख कराए गए फ्रीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment