Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सुबह से रिमझिम बारिश जारी:अगले 24 घंटे में भारी बरसात का अलर्ट, 30km की रफ्तार से चलेगी हवा

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार सुबह से रिमझिम बारिश जारी है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूरे दिन बादल छाए रहेंगे इसी तरह का मौसम रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। सड़कों पर निकलने वाले लोग रेनकोट पहनकर निकले हैं। 2 तस्वीरें देखिए… 19 अगस्त तक छाए रहेंगे बादल मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अगस्त तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वातावरण में नमी और नई मौसमी प्रणालियों के बनने से नमी का प्रवाह बढ़ेगा। इसके चलते कहीं-कहीं रुक-रुककर बूंदाबांदी से लेकर हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें और सतही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। बारिश के बीच कुछ समय के लिए धूप भी निकल सकती है, जिससे उमस बढ़ेगी। 32 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और दिशा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम रहने की संभावना है। हवा में नमी 82 प्रतिशत से अधिक रह सकती है। रविवार को 31.2 डिग्री रहा तापमान सीएसए की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई। नमी अधिक होने से उमस से लोग परेशान रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में बारिश से कच्चा मकान ढहा:पानी भरने जा रही गर्भवती महिला मलबे में दबी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    सावन के तीसरे सोमवार पर लोधेश्वर धाम में भीड़:बाराबंकी में खराब मौसम और बारिश के बावजूद उमड़े श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment