Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में 7668 रसोइयों को मानदेय जारी:जनवरी का वेतन और साड़ी के लिए 500 रुपये सीधे खातों में भेजे गए

    9 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत 7668 रसोइयों को होली से पहले राहत मिली है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया कि जनवरी माह का मानदेय और साड़ी यूनिफॉर्म के लिए धनराशि उनके खातों में भेज दी गई है। बीएसए के अनुसार, जनवरी माह के मानदेय के रूप में कुल 1 करोड़ 53 लाख 36 हजार रुपये रसोइयों के खातों में हस्तांतरित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक रसोइया को साड़ी यूनिफॉर्म के लिए 500 रुपये की दर से कुल 38 लाख 34 हजार रुपये की धनराशि भी सीधे उनके खातों में भेजी गई है। दिव्या गुप्ता ने बताया कि होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार को देखते हुए समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया है। यह सभी भुगतान शासन की मंशा के अनुरूप डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) माध्यम से पारदर्शी तरीके से किए गए हैं, ताकि रसोइयों को त्योहार से पूर्व आर्थिक सहायता मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सपा महामंत्री ने इस्तीफा दिया:बोले- एक मयान में दो तलवारें नहीं रह सकतीं, अध्यक्ष ने कहा- गुटबाजी कर रहे थे
    Next Article
    कौशांबी में बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद:शादी समारोहों से करता था वारदात, कानपुर का है आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment