Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने होटल में किया सुसाइड:कलक्टरगंज के सूर्या होटल में रुके, चार घंटे बाद मिली दोनों की बॉडी

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर के एक होटल में शनिवार को शादीशुदा बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया। शाम करीब 4 बजे जब दोनों बाहर नहीं आए तो होटल कर्मी देखने गए। उन्होंने दरवाजे पर आवाज दी। मगर अंदर कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। 4.30 बजे पुलिस पहुंची। दरवाजा खुलवाया तो देखा कि दोनों जमीन पर पड़े थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसीपी कलक्टरगंज आनंद ओझा मौके पर पहुंचे। उन्होंने होटल कर्मियों से बात की और सीसीटीवी देखे। पुलिस ने बताया कि आइडी से दोनों की शिनाख्त हुई है। लड़के की पहचान फतेहपुर निवासी दिग्विजय सिंह और लड़की की पहचान उन्नाव निवासी शिवांगी तिवारी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 33 साल है। होटल के सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि दोनों शनिवार दोपहर करीब 12 बजे होटल पहुंचे थे, जिसके बाद से कमरा बंद था। 2 तस्वीरें… पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज आनन्द कुमार ओझा ने बताया कि पुलिस को शाम करीब 4.30 बजे सूचना मिली कि होटल के एक कमरे में एक युवक और एक युवती की तबीयत बिगड़ गई है। सूचना पर पुलिस होटल पहुंची। दोनों को अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया ये लग रहा है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है। दोनों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में कल 36.51 लाख पौधे लगेंगे:'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का होगा शुभारंभ
    Next Article
    ब्रासबैंड संचालक पर तलवार से हमला करने का आरोप:हरदोई में ASP ने वीडियो का संज्ञान लिया, जांच के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment