Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रासबैंड संचालक पर तलवार से हमला करने का आरोप:हरदोई में ASP ने वीडियो का संज्ञान लिया, जांच के निर्देश दिए

    17 hours ago

    1

    0

    हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र की कुरसठ पुलिस चौकी अंतर्गत रामनगर चौराहे पर 10 जुलाई 2026 की रात करीब 7.50 बजे एक ब्रास बैंड संचालक पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। पीड़ित ने 11 जुलाई को शाम 5 बजे कुरसठ चौकी इंचार्ज शिवशंकर मिश्रा को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। रामनगर निवासी मोहम्मद शकील पुत्र मोहम्मद रफी ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि जब वह अपनी ब्रास बैंड की दुकान पर बैठे थे, तभी मोहल्ले के नूर मोहम्मद और यूसुफ पुत्रगण जमील अहमद नंगी तलवारें लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने शकील पर हमला करने का प्रयास किया। शकील के अनुसार, उन्होंने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने चौराहे पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उसी रात करीब 11:20 बजे दोनों आरोपी उसके घर पहुंचे। दरवाजा न खोलने पर उन्होंने बाहर खड़े होकर गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से पीड़ित परिवार भयभीत है। अगले दिन पीड़ित ने पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, इस मामले में जब माधौगंज थाना अध्यक्ष विजय कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। उनका यह भी कहना था कि कुरसठ चौकी इंचार्ज शिवशंकर मिश्रा ने उन्हें इस तरह की किसी घटना की कोई सूचना नहीं दी है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने होटल में किया सुसाइड:कलक्टरगंज के सूर्या होटल में रुके, चार घंटे बाद मिली दोनों की बॉडी
    Next Article
    महिला के ट्रेन से कटकर दोनों पैर कटे:फर्रुखाबाद में 20 मिनट तक ट्रैक पर ही तड़पती रही, कन्नौज मेडिकल कॉलेज रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment