Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दबंगों ने कार पर बम फोड़े:जलती गाड़ी देख सहमे लोग, दो दिन पहले गाड़ी निकालने को लेकर हुआ था विवाद

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में दबंगों ने रात करीब दो बजे घर के बाहर खड़ी कार में बम फोड़कर दहशत फैला दी। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। बाहर देखा तो कार धू-धू कर जल रही थी। कार मालिक ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची रावतपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हसनपुर निवासी मनमोहन यादव, जो निजी नौकरी करते हैं, ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे ऑफिस से लौटे और कार घर के बाहर खड़ी कर दी थी। देर रात करीब 2 बजे जोरदार धमाका हुआ। बाहर निकलने पर कार में आग लगी मिली। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले गाड़ी निकालने को लेकर दो बाइक सवार युवकों से कहासुनी हुई थी। इसके अलावा उनकी किसी से रंजिश नहीं है। आशंका है कि उसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। डीसीपी वेस्ट बोले- सीसीटीवी खंगाले जा रहे डीसीपी वेस्ट कासिम आबिदी ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना किसने और क्यों की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा में युवक की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, चालक मौके से फरार
    Next Article
    गाजीपुर में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल:300 एटीएम बंद; 300 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment