Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में यातायात नियमों पर बड़ी कार्रवाई:564 वाहनों का चालान, 24 वाहन सीज किए गया

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 564 वाहनों का चालान किया और बिना परमिट चल रही 22 बसों सहित कुल 24 वाहन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के तहत की गई। ट्रैफिक और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने इस अभियान के दौरान 564 वाहनों का चालान करते हुए 7,05,500 रुपये का जुर्माना वसूला। अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन पकड़े गए। इनमें बिना फिटनेस के 12 वाहन, फॉल्ट नंबर प्लेट वाले 5 वाहन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 38 चालक, बिना इंश्योरेंस के 13 वाहन, बिना सीट बेल्ट के 9 वाहन, गलत पार्किंग में खड़े 105 वाहन और बिना हेलमेट के 305 वाहन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बिना रूट परमिट के चल रही 22 बसों और 2 अन्य वाहनों को भी जब्त (सीज) किया गया। सीओ सिटी क्रिश राजपूत ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। देखें वाहन चेकिंग की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में कीटनाशक छिड़काव के दौरान किसान की मौत:बरसाना के पिसावा गांव में जहरीली दवा के असर से बिगड़ी तबीयत
    Next Article
    सतीश महाना बोले- पुष्टि के बिना न लिखें खबर:कहा- समाज को भ्रम से बचाना पत्रकारों का काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment