Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दलित महिला प्रधान ने दिया इस्तीफा:DM से बोलीं- पंचायत भवन नहीं बनने दे रहे दबंग, बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर की नौरंगा ग्राम पंचायत से प्रधान तुलसी देवी ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा। घाटमपुर में तहसील दिवस के दौरान तुलसी देवी ने बताया कि गांव के दबंग पंचायत भवन की बाउंड्री का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। इसके साथ ही उनका काम-काज देखने वाले बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। साठगांठ होने के चलते प्रशासनिक अफसर उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। मामले में डीएम ने तत्काल जमीन की पैमाइश और पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। वहीं, इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। डीएम ने दिया जांच का आदेश, नहीं लिया इस्तीफा घाटमपुर तहसील में डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह शनिवार को तहसील दिवस पर सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान नौरंगा की दलित ग्राम प्रधान तुलसी देवी हाथ में इस्तीफा लेकर पहुंची। डीएम के सामने हाथ जोड़ते हुए कहा कि साहब…हम नौरंगा के ग्राम प्रधान व भूमि प्रबंधन समिति की अध्यक्ष हूं। ग्राम प्रधान होने के बाद भी मेरी कोई सुनने वाला नहीं है, मेरा इस्तीफा ले लीजिए। दलित होने के चलते गांव में दबंग विकास कार्य नहीं होने दे रहे हैं। मैं अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुए ग्राम पंचायत की बहुमूल्य सरकारी भूमि पर शासन द्वारा प्राप्त धनराशि से सार्वजनिक उपयोग हेतु विकास कार्य (बाउंड्रीवाल) निर्माण कार्य करा रही हूं। इस जमीन के एक हिस्से पर गांव के ही भूमाफिया देवेन्द्र सचान पुत्र सुरेन्द्र सचान व गोपाल अवस्थी पुत्र गुरू प्रसाद द्वारा पूर्व में अवैध रूप से दुकान बनाकर कब्जा कर लिया गया है। बाकी खाली सरकारी जमीन को सुरक्षित करने के लिए मेरे द्वारा उसपर बाउण्ड्रीवाल कराया जा रहा था, उक्त व्यक्तियों के द्वारा तहसील प्रशासन व पुलिस की सहायता से कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही है। अब तो मेरे पुत्र विजय कुमार जो मेरे विकास कार्यों में प्रतिनिधि के रूप में काम करता है, उसको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसडीएम कराएंगे जमीन की पैमाइश फिर होगा निर्माण डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया। डीएम ने बताया कि एसडीएम को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। पंचायत घर की जमीन की नाप कराकर उसे अलग किया जाए ताकि निर्माण कार्य आगे बढ़ सके। इसके साथ ही तहसील दिवस में प्राप्त अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह को निर्देशित किया कि राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों को तत्काल निपटाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शॉर्ट टर्म गोल्स और परिवार के सपोर्ट ने दिलाई कामयाबी:मेरठ की वंशिका भगत ने UPSC 2025 में हासिल की 809वीं रैंक, कहा–तैयारी से ज्यादा जरूरी है प्रेशर मैनेज करना
    Next Article
    देवरिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन:फूलों की होली और महिला सम्मान समारोह होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment