Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन:फूलों की होली और महिला सम्मान समारोह होगा

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को फूलों की होली और महिला सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम भीखमपुर रोड स्थित बड़हरा चौराहे पर होगा। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज की अग्रणी महिलाओं को सम्मानित करना और उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना है। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री रजनी पाण्डेय ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा या निजी संसाधनों से समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित कर दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली भी खेली जाएगी। इसके अतिरिक्त, भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक राकेश तिवारी अपने भजनों और गीतों से सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। इस समारोह में पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक डॉ. सत्य प्रकाशमणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया, बरहज विधायक दीपक मिश्रा ‘शाका’, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय और फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा सहित जिले के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दलित महिला प्रधान ने दिया इस्तीफा:DM से बोलीं- पंचायत भवन नहीं बनने दे रहे दबंग, बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे
    Next Article
    अमेठी में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक:संगठन मजबूती और नए मतदाताओं पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment