Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पहुंचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य:बोले- तीसरी बार BJP सरकार बनाएगी, सपा 2027 छोड़िए 2047 तक नहीं आएगी

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम शहर के वीरेंद्र स्वरूप पार्क स्थित टीएसएच स्पोर्ट्स हब में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और कार्यकाल को कलाकारों द्वारा नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। कानपुर पहुंचने के बाद हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। बोले- 2027 में भाजपा की सरकार बनाएगी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा 2027 तो छोड़िए, 2047 तक भी सत्ता में नहीं आने वाली है। मौर्य ने कहा कि 2027 के चुनाव नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी सिर्फ सैफई की ओर प्रस्थान करती दिखाई देगी। अखिलेश के PDA पर तीखा हमला अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने इसे फर्जी बताया। उन्होंने PDA का अर्थ ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ और ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ बताया। मौर्य ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी PDA के सहारे जातीय समीकरण बनाने और सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा के PDA की असलियत प्रदेश की जनता जानती है। डिप्टी सीएम ने सपा के PDA को लेकर आरोप लगाया कि यह गुंडों, अपराधियों और दंगाइयों को संरक्षण देने वाला मंच है। मतदाता सूची के मुद्दे पर भी बोले मतदाता सूची और चुनाव आयोग को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर भी केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होना और मतदाता सूची का सही होना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है और आयोग ने संशोधन सहित अपने फैसले सर्वसम्मति से लिए हैं। राकेश सचान के सपा में जाने के सवाल पर क्या बोले? राकेश सचान के सपा में जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “अखिलेश यादव हमसे मिले थे, वह खुद भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।” ‘सेवा संकल्प अभियान’ में शामिल होने पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर पहुंचे हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को नाट्य प्रस्तुति के जरिए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सियार के हमले में दो लड़कियां घायल:महराजगंज में खेत जाते समय हुआ हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
    Next Article
    रायबरेली में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का ऐलान:4 अक्टूबर को निकलेगा पैदल मार्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment