Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पुलिस कमिश्नर ने किया ध्वजारोहण:DCP पूर्वी को मिला गैलेंट्री अवार्ड, कमिश्नर बोले- तिरंगा भारतीयों के गौरव की पहचान

    4 hours ago

    1

    0

    80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता से निर्वहन करने की शपथ दिलाई। साथ ही कानपुर को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान वर्षभर उत्कृष्ट, ईमानदारी और सराहनीय ढंग से ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा दी पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान, राष्ट्रीय एकता और करोड़ों भारतीयों के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने पुलिस बल को हमेशा राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को देशभक्ति की भावना से जोड़ना और राष्ट्रीय पर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से देश की एकता, अखंडता और शांति के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। डीसीपी साउथ ने दिलाई राष्ट्रसेवा और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद करने का अवसर है। प्रत्येक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन को बेहतर, पारदर्शी और प्रभावी पुलिस सेवा देनी चाहिए। नागरिकों की सुरक्षा के लिए किया प्रेरित डीसीपी वेस्ट एस.एम कासिम आबिदी ने थाना कल्याणपुर परिसर में ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। डीसीपी वेस्ट ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा जनसेवा, कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सदैव कर्तव्यनिष्ठ रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान एडीसीपी वेस्ट, एसीपी कल्याणपुर व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। तंबाकू का सेवन न करने का दिलाया संकल्प डीसीपी सेंट्रल ने अपने कार्यालय में ससम्मान ध्वजारोहण किया, ध्वजारोहण के बाद सभी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान गाया । इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को राष्ट्र एवं पुलिस सेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद कानपुर नगर को तम्बाकू-मुक्त बनाने के अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वयं तम्बाकू का सेवन न करने तथा अन्य लोगों को भी तम्बाकू सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। ट्रैफिक पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी सम्मानित 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने ट्रैफिक पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीसीपी ट्रैफिक कपिल देव सिंह, एसीपी ट्रैफिक मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह और टीआई लाइन रवींद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। डीसीपी क्राइम ने शहीदों को नमन कर दिलाया राष्ट्रसेवा का संकल्प डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन न्योछावर कर दिया। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर देश के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और संकल्पों को मजबूती से निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से देश की एकता, अखंडता, शांति और प्रगति के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस:मंत्री ए.के. शर्मा ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
    Next Article
    नागपंचमी पर निकलेगी बोल बम दंडवत यात्रा:जौनपुर में शिव भक्त करेंगे जलाभिषेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment