Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस:मंत्री ए.के. शर्मा ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

    4 hours ago

    1

    0

    मऊ में नगर क्षेत्र स्थित नगर पालिका कमेटी हाल परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर सहित जिले के कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से परिपूर्ण विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। मीडिया से बातचीत में मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस महात्मा गांधी सहित देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उन्हें नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इन्हीं बलिदानों के कारण देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। मंत्री ने आगे कहा कि देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद करना भी हमारा कर्तव्य है। यह उन सभी नागरिकों को भी याद करने का अवसर है, जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने में योगदान दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने का भी दिन है। उन्होंने सभी नागरिकों से देशहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी के नागरिकों से भी राष्ट्र निर्माण में संकल्प लेकर आगे बढ़ने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में कुलपति ने किया ध्वजारोहण:एनसीसी कैडेट्स ने शानदार परेड की, रेल बाजार थाने में दरोगा ने गाया गीत
    Next Article
    कानपुर पुलिस कमिश्नर ने किया ध्वजारोहण:DCP पूर्वी को मिला गैलेंट्री अवार्ड, कमिश्नर बोले- तिरंगा भारतीयों के गौरव की पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment