Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सांसद बोले- ग्रीन पार्क में जल्द होंगे क्रिकेट मैच:वनडे और IPL मैचों का लुत्फ ले सकेंगे लोग, पहले की सरकारें दुर्दशा की जिम्मेदार

    14 hours ago

    1

    0

    ग्रीन पार्क स्टेडियम में जल्द ही वनडे, आईपीएल और टी-20 मैच होंगे। मैदान में दर्शकों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। ग्रीन पार्क को लेकर मैं मुख्यमंत्री से 4 बार मिला। इसके विकास की बात रखी। सरकार ने इसी बजट में 350 करोड़ रुपये खेल विकास के लिए दिए हैं। ग्रीन पार्क के लिए 45 करोड़ रुपये की राशि आवंटित भी हो गई है। उसी से ग्रीन पार्क स्टेडियम का विकास शुरू होगा। यह दावा कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में किया। उन्होंने कहा कि मेरे शहर की पहचान ग्रीन पार्क मैदान की शान को बरकरार रखा जाएगा। मेरा संकल्प है कि कानपुर को विकसित कानपुर बनाएंगे। सांसद बोले- बजट मिला है, काम जल्द शुरू होगा रमेश अवस्थी ने कहा कि जब मैं सांसद बना तो मैंने सबसे पहले ग्रीन पार्क मैदान का निरीक्षण किया था। वहां रखरखाव और हालत देखे। पता चला कि दर्शक क्षमता कम है। इसकी रिपोर्ट भी अधिकारियों से मांगी। तय किया गया कि शहर में अंतरराष्ट्रीय मैच जरूर कराए जाएंगे। मैंने कानपुर की जनता और क्रिकेट प्रेमियों से वादा किया था कि शहर के ग्रीन पार्क का विकास होगा। साथ ही यहां भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मैच भी कराए जाएंगे। ग्रीन पार्क पूरे देश की विरासत है। इसे सजाना-संवारना हमारी और सरकार की जिम्मेदारी है। इसका मुद्दा मैंने लोकसभा में भी उठाया था। कानपुर का हर व्यक्ति, चाहे वह क्रिकेट खेलता हो या देखता हो, उसका ग्रीन पार्क से भावनात्मक जुड़ाव है। पहले की सरकारों ने कुछ नहीं किया, तभी ये दुर्दशा हुई मेरी तीन सबसे बड़ी प्राथमिकताएं हैं, ग्रीन पार्क, शहर में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक और फ्लाईओवर बनवाना। जल्द ही इन पर कार्य शुरू होगा। इसके अलावा शहर का हर वह कार्य जो जनता से जुड़ा हुआ है, चाहे सफाई हो या अन्य विकास कार्य कराया जा रहा है। कानपुर शहर को विकसित शहर के रूप में तैयार करना हमारी जिम्मेदारी है। पहले जो सरकारें रहीं, उन्होंने ग्रीन पार्क पर कुछ नहीं किया। जब मैंने यहां की दुर्दशा देखी, तब इसके विकास कार्य कराने का निर्णय लिया। मैंने संकल्प लिया है कि कानपुर को विकसित कानपुर बनाना है। 8 साल से वनडे और आईपीएल मैच के लिए तरस रहा है ग्रीन पार्क कानपुर का ग्रीन पार्क मैदान विश्व के सुंदर और आकर्षक ग्राउंड में शामिल रहा है। लेकिन 2017 के बाद से यहां कोई अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच नहीं हुआ। इसी तरह 2017 में यहां टी-20 मैच खेला गया था। उससे पहले 2016 में यहां आईपीएल का मैच हुआ था। 29 अक्टूबर 2017 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच तथा 2017 में ही भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 मैच खेला गया था। उसके बाद घरेलू और अंतरराज्यीय क्रिकेट मैच तो हुए, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच मैच हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा:प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी, द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान/गणित
    Next Article
    कानपुर में सीजन का सबसे गर्म रहा दिन:20 साल पहले भी 29 डिग्री पार पहुंचा था अधिकतम तापमान, अभी और बढ़ेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment