Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूजा मारकर बाइक पंचर करने वाला हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड:वृंदावन में युवक ने 2 सवारी बिठाई थी; लोगों ने कहा- ये पुलिसवालों की गुंडई है

    7 hours ago

    1

    0

    वृंदावन में सूजा मारकर बाइक पंचर करने वाला हेड कॉन्स्टेबल गुरुवार को सस्पेंड कर दिया गया। युवक अपनी बाइक पर दो सवारियों को बिठाकर जा रहा था। रास्ते में हेड कॉन्स्टेबल ने रोक लिया। चालान करने के बजाय उसने अगले पहिए में एक-दो नहीं, बल्कि तीन बार सूजा मारा। इस दौरान बाइक सवार छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी। घटना का वीडियो सामने आया। सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस पर गुंडई करने का आरोप लगाया। SSP श्लोक कुमार ने सीओ सदर वरुण मिश्रा को जांच सौंपी। उन्होंने सुबह अपनी जांच रिपोर्ट SSP को भेजी। इसके बाद SSP ने हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार यादव को सस्पेंड कर दिया। 3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… अब विस्तार से पढ़िए… मामला 16 अगस्त का है। हरियाली तीज, 15 अगस्त और वीकेंड के कारण मथुरा-वृंदावन में काफी भीड़ थी। भीड़ को मैनेज करने के लिए थाना वृंदावन कोतवाली इलाके में पुलिस की तैनाती थी। इसी दौरान रामणरेती पुलिस चौकी के पास एक बाइक पर तीन लोग सवार हो आ गए। हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार यादव ने बाइक चला रहे युवक को रोका। युवक ने बाइक पर दो सवारियों को बिठाने का कारण बताया, छोड़ देने की बात कही। लेकिन सुनील ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल ने बाइक के अगले टायर में सूजा मारना शुरू कर दिया। तीन बार सूजा मारने का दावा वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल सुनील यादव टायर में बार-बार सूजा मारते हुए दिखाई दे रहा है। दावा है कि उसने अगले टायर में तीन बार सूजा मारा। इससे टायर पंचर हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वृंदावन में बाइक राइडर सवारियों को बिठाकर दर्शन कराते हैं। श्रद्धालुओं से मनमाना वसूली की जाती है। युवक की बाइक पर बैठे लोग स्थानीय थे या बाहरी, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया, वृंदावन थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार यादव जांच में दोषी पाया गया। मामले की जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने बताया- आरोपी सुनील कुमार यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा- ये कैसी ट्रैफिक कार्रवाई? सोशल मीडिया यूजर्स वृंदावन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान या नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान है, लेकिन इस तरह टायर पंचर करना कितना उचित है, इसकी जांच होनी चाहिए। एक यूजर ने X पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा- यूपी पुलिस ने नई टेक्नोलॉजी के जरिए ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई के लिए नुकीला यंत्र तैयार किया है। पुलिसकर्मी अपनी मर्जी से जितनी बार चाहें, बाइक के टायर पर मारकर उसे छलनी कर सकते हैं। मथुरा के वृंदावन में पुलिस इसका परीक्षण कर रही है। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- 4 साल के मासूम पर ट्रक चढ़ा, सिर कटकर अलग:दादी समेत 3 की मौत, झांसी में ट्रक ने 200 मीटर घसीटा, शवों के टुकड़े बिखरे झांसी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक परिवार को रौंद दिया। हादसे में महिला, उसके 4 साल के पोते समेत 3 लोगों की मौत हो गई। पति की हालत नाजुक है। हादसा बुधवार रात 8:30 बजे जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर बबीना थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर के बाद ट्रक बाइक को 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। 4 साल का बच्चा संस्कार उर्फ भानू (4) बाइक पर सबसे आगे बैठा था। ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। सिर और एक पैर धड़ से अलग हो गए। दादी उर्मिला का सिर कुचल गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। शवों के टुकड़े 50 मीटर तक बिखर गए। पढ़े पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चे की एक आंख-दोनों पैर खा गया गुलदार:बिजनौर में घर के पास मिला शव, ट्यूशन से लौट रहा था
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल पर दो किन्नर गिरफ्तार:यात्रियों को परेशान करने के आरोप में पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment