Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल पर दूल्हा-दुल्हनों का ढोल बजाकर स्वागत कर सकेंगे:रेलवे अधिकारी प्रोजेक्ट पर कर रहे काम, जल्द ही जारी की जाएगी रेट लिस्ट

    11 hours ago

    1

    0

    आपके घर में नई नवेली दुल्हन आ रही है, या दामाद पहली बार ससुराल आ रहे है। अब कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ढोल- नगाड़ों के साथ स्वागत कर सकते हैं। इसके लिए आपको कानपुर सेंट्रल पर स्वागत का टाइम और गाड़ी संख्या के बारे में डिटेल देनी होगी। इसके तहत निर्धारित शुल्क जमा कर प्लेटफॉर्म पर वेलकम परफॉर्मेंस की अनुमति दी जाएगी। हालांकि रेलवे इसके लिए एक पूरा ब्यौरा तैयार कर रहा है। रेलवे ने अभी इसकी रेट लिस्ट जारी नहीं की है, जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय के मुताबिक कई यात्रियों के द्वारा इसकी मांग की जा रही थी कि स्टेशन पर आने वाले अपने परिजनों या नवविवाहित जोड़ों का पारंपरिक तरीके से स्वागत करने की सुविधा दी जाए। इसी को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने यह योजना तैयार की है। इसके तहत आवेदन करने वाले लोगों को प्लेटफॉर्म पर सीमित समय के लिए ढोल-नगाड़ों और बैंड के साथ स्वागत की अनुमति दी जाएगी। इस सुविधा के लिए यात्रियों को पहले से ऑनलाइन या ऑफ़लाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद रेलवे द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करना पड़ेगा। अनुमति मिलने के बाद ही प्लेटफॉर्म पर स्वागत कार्यक्रम किया जा सकेगा। रेलवे प्रशासन इसके लिए अलग से गाइडलाइन भी तैयार कर रहा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन की व्यवस्था प्रभावित न हो। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा से यात्रियों को नया अनुभव मिलेगा और रेलवे को अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी। आवेदन करने वाले व्यक्ति को प्लेटफॉर्म पर एंट्री पास दिया जाएगा, जहां वह अपने मेहमानों का स्वागत कर सकेगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि सुविधा शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसके लिए इस सप्ताह नियम और शुल्क तय किए जाएंगे। रेलवे यह भी सुनिश्चित करेगा कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान किसी अन्य यात्री को असुविधा न हो। शहर के लोग इसे भारतीय पारंपरिक स्वागत संस्कृति से जोड़कर देख रहे हैं। रेलवे का मानना है कि इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ स्टेशन का माहौल भी अधिक आकर्षक बनेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में किसान दिवस में बिजली विभाग पर भड़के किसान:भाकियू की चेतावनी, अधिकारी नहीं सुधरे तो दफ्तरों पर जड़ेंगे ताले
    Next Article
    सपा पार्षद को दिलानी होगी शपथ:BJP पार्षद का निर्वाचन कराया था कैंसिल, लखनऊ नगर निगम ने कोर्ट का आदेश नहीं माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment