Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में ATS ने भाई-बहन को हिरासत में लिया:30 मिनट घर की जांच की, पाकिस्तान से संबंध होने का शक; दिल्ली लेकर गए

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में बुधवार सुबह सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने भाई-बहन को हिरासत में लिया है। सुबह ही एंजेसियों की 3 गाड़ी गांव पहुंची। 30 मिनट घर की जांच पड़ताल करने के बाद दोनों को घर के अंदर से हिरासत में लिया। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए। दोनों को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया। ये मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव का है। लोकल पुलिस को शुक्रवार को इस मामले की जानकारी मिली है पैसों का लेन-देन करने का आरोप भाई का नाम बकार खान (30) और बहन का नाम उरूज फातिमा (32) है। एजेंसियों को दोनों पर देशविरोधी गतिविधियों और पाकिस्तान से संबंध होने का शक है। सूत्रों के अनुसार दोनों पर पाकिस्तान से पैसों का लेन-देन करने का भी आरोप है। जांच एजेंसियों को दोनों के मोबाइल फोन और डिजिटल गतिविधियों से संदिग्ध चैट मिली है। एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि वे किन लोगों के संपर्क में थे। पाकिस्तान में मौजूद व्यक्तियों से उनका क्या संबंध है। बता दें, बारा गांव के कई निवासियों के रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं। कुछ पाकिस्तानी नागरिकों की जमीन भी बारा गांव में है। जिसे अब शत्रु संपत्ति घोषित किया गया है। लेकिन परिवार के लोग उस जमीन पर खेती-किसानी करते हैं। घर की एक-एक चीज की जांच की बकार खान की मां ने बताया कि बुधवार को सुबह 6:30 बजे तीन गाड़ियां आई थीं। जिसमें करीब 10 लोग बैठे थे। सभी लोग अचानक से घर के अंदर आ गए और अपना कार्ड दिखाने लगे। कहने लगे कि दिल्ली से आए हैं। इसके बाद सभी अधिकारी पूरे घर की छानबीन करने लगे। घर की एक-एक चीज की बारीकी से जांच करने लगे। फिर सभी के फोन भी देखे। घर के अंदर करीब 30 मिनट तक अधिकारी जांच पड़ताल करते रहे। उसके बाद बकार खान और उरूज फातिमा को मोबाइल समेत गाड़ी में बैठाकर दिल्ली ले गए। इसके साथ ही छोटो बेटी का मोबाइल फोन भी वो अपने साथ ले गए। हम लोगों ने फोन ले जाने का कारण पूछा तो कहने लगे फोन चोरी का है इसलिए पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। 60 घंटे बीत चुके हैं लेकिन बच्चों का कुछ भी पता नहीं चला है। हमें मामले की जानकारी नहीं, जांच जारी- एसपी कानपुर देहात एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने बताया कि सेंट्रल एजेंसी की एक टीम आई थी। किसी मामले में जांच करते हुए टीम बकार खान और उरूज फातिमा दोनों को अपने साथ ले गई है। क्या मामला है यह हमको भी जानकारी नहीं है। एटीएस कानपुर यूनिट के माध्यम से कानपुर देहात पुलिस को मामले की जानकारी मिली थी। जिसके बाद लोकल पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। ………………………………………………………………………………… यह खबर भी पढ़ें- सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने सुसाइड किया:राइफल से गर्दन में मारी गोली; पति और दो बेटियों के साथ किराए पर रहती थी सहारनपुर में शुक्रवार सुबह 11 बजे सिपाही की पत्नी ने सरकारी रायफल से खुद को गर्दन में गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान सरिता (33) के रूप में हुई है। उसके पति रिंकू सिंह (37) पुलिस में सिपाही हैं। उनकी दो बेटियां हैं। परिवार मनीष कुमार के मकान में करीब 2 साल से किराए पर रह रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीचरों की कमी पर लखनऊ में सड़क पर उतरे जेन-अल्फा:जाम में फंसे मंत्री ने गाड़ी से उतरकर समझाया, प्रिंसिपल बोले- मुझे शर्म आ रही
    Next Article
    प्रतापगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर को पीटकर मार डाला:मरने से पहले वीडियो में हमलावरों के नाम बताए; पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 6 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment