Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर को पीटकर मार डाला:मरने से पहले वीडियो में हमलावरों के नाम बताए; पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 6 पर FIR

    12 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में पूर्ति विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार शाम 7 बजे वह ऑफिस से घर लौट रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे आरोपियों ने लाठी-डंडे, सरिया और रिवॉल्वर की बट से बुरी तरह पीटा। पिटाई के बाद मरा समझकर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने से पहले कंप्यूटर ऑपरेटर ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 6 हमलावरों के नाम बताए। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर लीलापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख, उनके कोटेदार भाई समेत 6 नामजद लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। 32 साल के कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ विश्वकर्मा की एक साल पहले शादी हुई थी। उनकी चार महीने की बेटी है। पति की लाश देखकर पत्नी आंचल फूट-फूटकर रोईं। कहा- मेरे बेकसूर पति को मार डाला। आरोपियों को तड़पा-तड़पाकर मारना चाहिए। मेरी बच्ची का क्या होगा? सिलसिलेवार तरीके पूरा मामला जानिए लीलापुर थाना क्षेत्र के सिंधोरा गांव निवासी सौरभ विश्वकर्मा (32) पूर्ति विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर संविदा पर काम करते थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई सुशील विश्वकर्मा टैक्सी चलाते हैं, जबकि दूसरे भाई सोनू विश्वकर्मा खेती करते हैं। परिजनों की शिकायत के मुताबिक, 13 अगस्त की शाम 7 से 7:15 बजे के बीच सौरभ लालगंज स्थित सप्लाई कार्यालय से घर लौट रहे थे। वह गजाधर इंटर कॉलेज से करीब 150 मीटर आगे पहुंचे थे, तभी सौरभ तिवारी (32), दरोगा तिवारी (30), सोनू तिवारी (30), अनुज तिवारी (32) समेत अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। सौरभ की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने सौरभ के दोस्त सोनू उपाध्याय और शुभम पांडेय को घटना की जानकारी दी। दोनों मौके पर पहुंचे और सौरभ को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी बृजनंदन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। मरने से पहले बोला- बंदूक की बट से मारा, पैर तोड़ दिया मरने से पहले कंप्यूटर ऑपरेटर ने कहा- दरोगा तिवारी और उनके भाई बड़े तिवारी के बेटे समेत 8-10 लोगों ने लाठी-डंडों से मेरे साथ मारपीट की है। मेरी गर्दन पर बंदूक की बट से मारा और पैर भी तोड़ दिया। घरवाले बोले- आरोपियों ने 4 महीने पहले घर पर की थी फायरिंग परिजनों ने बताया कि संजय उर्फ बड़े तिवारी लक्ष्मणपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैं, जबकि उनके भाई सोनू तिवारी कोटेदार हैं। सोनू का राशन कार्ड का एक काम पास न करने पर आरोपियों ने दुश्मनी ठान ली थी। चार महीने पहले भी आरोपियों ने घर पर 6-7 राउंड फायरिंग की थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सौरभ की हत्या की है। ससुर ने कहा- आरोपियों का एनकाउंटर हो सौरभ के ससुर सज्जन विश्वकर्मा ने कहा कि हमारी मांग है कि जितने अपराधी हैं, सभी को पकड़ा जाए। पकड़ने के बाद एनकाउंटर हो और बुलडोजर से उनके घर गिरवाए जाएं। सौरभ की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। उनकी 4 महीने की बच्ची को भी सरकार की तरफ से कुछ अनुदान दिया जाए। ASP बृजनंदन राय ने बताया- तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुरानी रंजिश का मामला है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक आरोपी दरोगा तिवारी को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मां-बेटी ने पिता की हत्या करके शव दफनाया:बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकता था, रायबरेली में एक महीने तक जुर्म छिपाया रायबरेली में मां ने बेटी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर से 50 मीटर दूर एक गड्ढे में दफना दिया। आरोपी मां ने महाराष्ट्र में नौकरी करने वाले बेटे को बताया कि पिता लड़ाई-झगड़ा करके कहीं चले गए हैं। कई दिनों तक पिता से बात न होने पर बेटा घर लौटा। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव वालों से पूछताछ के दौरान पुलिस को मां-बेटी पर शक हुआ। शुरुआत में दोनों पुलिस को गुमराह करती रहीं, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में ATS ने भाई-बहन को हिरासत में लिया:30 मिनट घर की जांच की, पाकिस्तान से संबंध होने का शक; दिल्ली लेकर गए
    Next Article
    धान की फसल रौंदकर खेत की मेड़ रातोंरात बदली:महिला ने बिना पैमाइश कब्जे करने की कोशिश का लगाया आरोप, डीएम से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment