Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल में शव रखकर हंगामा किया, लापरवाही का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित गणेश अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने महिला का शव अस्पताल में रखकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की पहचान आरती यादव (27) पत्नी अजय कुमार, निवासी नबीपुर जैनपुर, थाना अकबरपुर के रूप में हुई है। उनकी शादी वर्ष 2021 में अजय कुमार से हुई थी। आरती के पिता किशन लाल यादव कानपुर नगर के नगनी पुरवा, थाना चौबेपुर के रहने वाले हैं। अजय कुमार खेती-किसानी का काम करते हैं। आरती यादव को 13 अप्रैल 2026 को प्रसव के लिए गणेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 16 अप्रैल को उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया, जो अब तीन दिन की है। डिलीवरी के बाद आरती की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां आज सुबह करीब 5 बजे उनकी मृत्यु हो गई। मृतका अपने पीछे दो छोटे बेटे सूर्यांश (2) और रूद्र (1) के साथ-साथ अपनी नवजात बेटी को छोड़ गई हैं। मौत के बाद परिजन शव को वापस गणेश अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार रवीन्द्र मिश्रा और एसीएमओ डॉ. सुखलाल वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और परिजनों से बात की। अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'YES' से फाउंडर चेयरमैन भी 'किक-आउट':अनूप शंखधार बोले-'यस' में हिटलरशाही,कहा-हम EPCH से सवाल पूछते हैं वो यस से निकाल देते हैं
    Next Article
    एक्टू ने नोएडा मजदूरों के दमन पर विरोध जताया:रायबरेली में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment