Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में हरा चारा सुनिश्चित करने नई पहल:नैपियर घास सीड बैंक की तैयारी तेज, 4 लाख दुधारू पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराने का लक्ष्य

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में पशुपालकों को वर्ष भर हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए पशुपालन विभाग ने नई पहल शुरू की है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि जिले में नैपियर घास के सीड बैंक स्थापित करने की तैयारी तेज कर दी गई है। इस योजना के तहत किसानों को उन्नत किस्म की जड़ें उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि हर मौसम में पशुओं के लिए पर्याप्त हरा चारा सुनिश्चित किया जा सके। जनपद में लगभग चार लाख दुधारू पशु हैं, जिनके लिए सालभर हरा चारा उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती रहा है। नैपियर घास तेजी से बढ़ती है, कम समय में तैयार हो जाती है और एक बार रोपाई के बाद कई बार कटाई के बाद भी पुनः उग आती है। इसके पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह दुधारू पशुओं के लिए बेहद लाभकारी है। सीड बैंक से कम लागत में हरा चारा सीड बैंक स्थापित होने से पशुपालकों को चारे के लिए बाजार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। किसानों को निशुल्क जड़ें मिलेंगी, जिन्हें वे अपने खेतों में रोपाई करके चारा उगा सकते हैं। किसान जितनी जड़ें बैंक से लेंगे, उतनी दोगुनी जड़ें विभाग को वापस करेंगे। शेष उत्पादन का उपयोग वे अपने पशुओं के चारे के रूप में कर सकते हैं या बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। स्वास्थ्य और आय दोनों में बढ़त डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि नैपियर घास के उपयोग से पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा और दूध उत्पादन में भी वृद्धि की संभावना है। इस पहल से न केवल पशुपालकों को सालभर पर्याप्त हरा चारा मिलेगा, बल्कि किसानों की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद है। आवेदन प्रक्रिया शुरू पशुपालन विभाग ने इच्छुक किसानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। डॉ. सुबोध कुमार ने कहा कि जल्द ही सीड बैंक स्थापना की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और सभी किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर शांति व्यवस्था, जिले को 4 जोन में बांटा:बागपत में 11 सेक्टर में बंटा बागपत, 1000 से अधिक लोगों पर मुचलका पाबंद
    Next Article
    प्रभारी मंत्री ने औरैया में की समन्वय बैठक:कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से सुनी जनसमस्याएं, विकास कार्यों की समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment