Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी मंत्री ने औरैया में की समन्वय बैठक:कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से सुनी जनसमस्याएं, विकास कार्यों की समीक्षा

    3 hours ago

    1

    0

    औरैया। महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री और औरैया की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने जिले में भाजपा विचार परिवार के सहयोगी दलों के साथ समन्वय बैठक की। इसके बाद उन्होंने जिला मुख्यालय ककोर में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई गई जनपद के विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात्, प्रभारी मंत्री ने जिला मुख्यालय ककोर में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों और जनपदीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और जनपद औरैया निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड/जिला प्रभारी आनंद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय लोक दल जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला, जिला महामंत्री कुलदीप दुबे, कौशल राजपूत, शिव सिंह भारती, धीरेंद्र सिंह गौर, डीसीडीएफ अध्यक्ष अभय सिंह सेंगर सहित अन्य सहयोगी दलों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विचार परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में हरा चारा सुनिश्चित करने नई पहल:नैपियर घास सीड बैंक की तैयारी तेज, 4 लाख दुधारू पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराने का लक्ष्य
    Next Article
    पद्मश्री डॉ. बीके जैन का निधन:चित्रकूट में 53 वर्षों तक जानकीकुंड चिकित्सालय में दी सेवा, आज होगा अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment