Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में परशुराम मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा:मंत्री-डीएम और एसपी ने की पूजा, रनिया के खानचंद्रपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ अनुष्ठान

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात के रनिया स्थित खानचंद्रपुर में भगवान परशुराम मंदिर में गुरुवार को शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा और हवन-पूजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा कर जनकल्याण और क्षेत्रवासियों के स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय शामिल हुए। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने हवन-पूजन में हिस्सा लेकर अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। उनके पति, पूर्व सांसद और मंदिर के मठाधीश अनिल शुक्ला वारसी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी सरकार सनातन धर्म को मजबूत करने का काम कर रही है। डीएम-एसपी ने भी किया पूजन जिलाधिकारी कपिल सिंह और एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। डीएम ने गुरुकुल के बच्चों से मुलाकात की और उन्हें दुलार किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले धार्मिक आयोजन में जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई। हालांकि कार्यक्रम धार्मिक आयोजन के रूप में आयोजित किया गया था। काफिले के साथ मंदिर पहुंचीं मंत्री पूजा-अर्चना से पहले राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला हाईवे से कई गाड़ियों के काफिले और डीजे के साथ मंदिर पहुंचीं। आयोजन के दौरान क्षेत्र में धार्मिक माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सई नदी में रोज जा रहा 59.88 MLD सीवेज:बिजनौर में बन रहा 100 MLD STP; 2044 तक लखनऊ में सीवेज शोधन क्षमता बढ़ेगी
    Next Article
    अयोध्या के स्कूलों में बाहरी एंट्री पर विभाग का यू-टर्न:अभिभावक, SMC सदस्य और ग्रामीणों को छूट, यूट्यूबर-सोशल मीडिया वालों की एंट्री पर रहेंगी रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment