Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के स्कूलों में बाहरी एंट्री पर विभाग का यू-टर्न:अभिभावक, SMC सदस्य और ग्रामीणों को छूट, यूट्यूबर-सोशल मीडिया वालों की एंट्री पर रहेंगी रोक

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या के परिषदीय स्कूलों में बाहरी लोगों की आवाजाही को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के दो लगातार आदेशों ने उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को विभाग ने स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी व्यक्ति, यूट्यूबर और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की एंट्री और फोटो-वीडियोग्राफी पर रोक लगाई। आदेश जारी होने के महज 24 घंटे बाद ही विभाग को इसमें संशोधन करना पड़ा। गुरुवार को जारी नए आदेश में अभिभावकों, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों को स्कूल की व्यवस्थाएं देखने आने पर प्रतिबंधित नहीं करने का निर्देश दिया गया। एक दिन में सख्ती से नरमी तक 19 अगस्त के आदेश में शिक्षक संगठनों की शिकायतों का हवाला देते हुए कहा गया था कि कुछ बाहरी लोग, यूट्यूबर और सोशल मीडिया से जुड़े व्यक्ति बिना अनुमति विद्यालयों में प्रवेश कर फोटो और वीडियो बनाते हैं। इससे पठन-पाठन और शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता है। इसी आधार पर विभाग ने स्कूलों में बाहरी प्रवेश को लेकर सख्ती दिखाई। लेकिन अगले ही दिन संशोधित आदेश सामने आ गया। इसमें साफ किया गया कि अभिभावक, SMC सदस्य और स्थानीय ग्रामीण यदि स्कूल की व्यवस्थाओं और शिक्षण कार्य की जानकारी लेने आते हैं तो उन्हें रोका न जाए। हालांकि यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उनकी मौजूदगी से पढ़ाई प्रभावित न हो। निगरानी की जिम्मेदारी में अभिभावक भी शामिल स्कूलों की व्यवस्था और शिक्षण कार्य की निगरानी में विभागीय अधिकारियों के साथ SMC और अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में पहले आदेश में सभी बाहरी लोगों को एक ही श्रेणी में रखे जाने पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह भी है कि यदि अभिभावक और SMC सदस्य निगरानी व्यवस्था का हिस्सा हैं तो पहले आदेश में उनके लिए स्पष्ट छूट क्यों नहीं दी गई? सोशल मीडिया वालों पर रोक बरकरार संशोधित आदेश के बाद भी यूट्यूबर और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के बिना अनुमति स्कूल में प्रवेश और फोटो-वीडियोग्राफी पर रोक कायम है। विभाग का तर्क है कि स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बना रहे, शिक्षकों की गरिमा सुरक्षित रहे और छात्र-छात्राओं की निजता व सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में परशुराम मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा:मंत्री-डीएम और एसपी ने की पूजा, रनिया के खानचंद्रपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ अनुष्ठान
    Next Article
    पटिया टूटने से 50 फीट गहरे कुंए में गिरी छात्रा:फर्रुखाबाद में 3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सकुशल बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment