Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर यूनिवर्सिटी में AI से बनेंगे क्वेश्चन-पेपर, इवैलुएशन भी होगा:एआई के नए मॉडल्स बनेंगे, परीक्षाओं में मानिटरिंग में भी साथ देगा एआई

    4 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की परीक्षा में अब एआई का उपयोग किया जाएगा। एआई से पेपर सेटिंग और इवैलुएशन में मदद ली जाएगी। यह फैसला वीसी प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में शनिवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। इस फैसले के बाद आने वाले महीना में होने वाली विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में इसका उपयोग होने की पूरी उम्मीद है। परीक्षा में एआई का उपयोग करने वाला सीएसजेएमयू पहला विश्वविद्यालय होगा। एआई के नए मॉडल्स बनाएंगे वीसी प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने बताया कि परीक्षा समिति की बैठक में हमने फैसला लिया है कि परीक्षाओं में एआई का उपयोग किया जाएगा। प्रोफेसर पाठक ने बताया कि क्वेश्चन पेपर सेटिंग, क्वेश्चन पेपर इवेलुएशन, एग्जाम मॉनिटरिंग और स्टूडेंट सर्विसेज में हम एआई के नए मॉडल्स लाएंगे। यह काम विवि कैंपस के साथ साथ संबद्ध कालेजों की परीक्षाओं में भी होगा। यह होंगे एआई के लाभ परीक्षा में एआई के उपयोग से लाभ के बारे में बताया कि एआई सब लोगों से अलग-अलग क्वेश्चन पूछ सकता है और इसके अलावा इसमें लीक होने की संभावना न के बराबर है। किसी को यह नहीं पता लग पाएगा कि कौन पेपर बना रहा है। इसके अलावा एआई से होने वाले इवैलुएशन अधिक सटीक होगा। स्टूडेंट सर्विसेज की बात करें तो एआई लैस होने के बाद यह 24 घंटे चलेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SSP के सामने खूब रोई कपड़ा कारोबारी की बहू:हैरेसमेंट के संगीन आरोप लगाए; बोली-ससुर कहता है पुलिस-विधायक सब मेरी जेब में,तेरी कौन सुनेगा
    Next Article
    फरीदपुर में 3 अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सील:औचक निरीक्षण की भनक लगते ही संचालक मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment