Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉन्स्टेबल के किस करने पर ट्रांसजेंडर बोली- मुझे प्रॉब्लम नहीं:लोग पुलिस को उल्टा-सीधा क्यों बोल रहे, मजाक में सब हुआ, उनकी गलती नहीं

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रील बना रही ट्रांसजेंडर को कॉन्स्टेबल ने सरेआम किस किया। ट्रांसजेंडर ने रविवार को इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उसने गाना लगाया- छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला…। वीडियो वायरल होने पर कॉन्स्टेबल ट्रांसजेंडर से वीडियो डिलीट करने की मिन्नतें कर रहा है। कॉन्स्टेबल ने उसकी पोस्ट पर लिखा- बहुत प्रॉब्लम हो रही है। नौकरी पर बात आ गई है। प्लीज इसे डिलीट कर दो। अब मंगलवार को ट्रांसजेंडर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। ट्रांसजेंडर ने कॉन्स्टेबल का बचाव किया है। लिखा- जब मुझे किस कराने में कोई समस्या नहीं है तो लोग पुलिस प्रशासन को उल्टा-सीधा क्यों बोल रहे हैं। यह मेरे साथ मजाक में हुआ, इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… महाशिवरात्रि के बाद रविवार को आनंदेश्वर मंदिर में प्रीतिभोज था। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान वहां एक ट्रांसजेंडर भी पहुंची। गश्त कर पुलिस फोर्स के आगे-आगे चलने लगी और रील बनाने लगी। उसने गाना लगाया- छैला, बाबू तो कैसा दिलदार निकला…चोर समझी थी मैं, थानेदार निकला… । इस दौरान एक कॉन्स्टेबल उसके पास आया और उसके गाल को चूम लिया। फिर यह वीडियो स्मार्टी कौशल नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया। जिसमें 10 से अधिक पुलिसकर्मी सड़क पर गश्त करते नजर आ रहे हैं। कुछ ही घंटे में 90 कमेंट, 1009 लोगों ने किया शेयर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। कुछ ही घंटे में पोस्ट को 1845 लोगों ने लाइक किया है। जबकि पोस्ट को 1009 लोगों ने शेयर, 53 लोगों ने रीपोस्ट और 90 लोगों ने कमेंट किया। कुछ यूजर ने कॉन्स्टेबल की हरकत पर आपत्ति जताई। वीडियो वायरल होने के बाद कॉन्स्टेबल ने sandeepkumar120799 नाम की आईडी से कमेंट लिखा- अरे सुनो ये मैं ही हूं। मुझे प्राब्लम हो रही है। नौकरी पर बात आ गई है। प्लीज यार इसे डिलीट कर दो और मेरे पर मैसेज करो। कॉन्स्टेबल पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किस करने का मामला रविवार का ग्वालटोली थानाक्षेत्र के आनंदेश्वर मंदिर के पास पार्किंग एरिया का है। उस समय पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान चलते-चलते एक ट्रांसजेंडर ने रील बनानी शुरू कर दी। तभी कॉन्स्टेबल उसके करीब आया और उसे किस किया। वर्दी पहने ऑन ड्यूटी ऐसी हरकत करने वाले कॉन्स्टेबल पर पुलिस विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि कॉन्स्टेबल कौन है? एसीपी कर्नलगंज अमित कुमार चौरसिया ने बताया- कॉन्स्टेबल ग्वालटोली थाने में तैनात नहीं है। हो सकता है वह ड्यूटी पर आया हो। इसका पता लगाया जा रहा है। वायरल वीडियो किस जगह का है। इसकी जांच कराई जा रही है। -------------------- ये खबर भी पढ़िए- छात्र को 33 बेल्टें मारी, 12 थप्पड़ जड़े, कानपुर में कॉन्स्टेबल के बेटे समेत 6 लड़कों ने 1 घंटे तक पीटा कानपुर में कांस्टेबल के बेटे ने 6 दोस्तों के साथ मिलकर एक छात्र की बेल्टों से पिटाई की। पार्क में पकड़कर करीब 1 घंटे में 33 बार बेल्ट से मारा और 12 थप्पड़ जड़े। इसके बाद छात्र से कान पकड़कर माफी मंगवाई। पीटने के बाद आरोपियों ने छात्र को धमकाते हुए कहा- ये तीन शक्लें पहचान लो, बाबूपुरवा में जीना दुश्वार कर देंगे… चेहरे पर मांस नहीं बचेगा। छात्र के परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पहुंचे, तो युवक के पिता ने दबाव बनाते हुए समझौता करा दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सराफ को मारपीट कर रिवाॅल्वर छीनी:बाइक सवार 3 बदमाशों ने हेलमेट उतारकर पीटा, भाई बोला- 200g सोना, और 5kg चांदी भी ले गए
    Next Article
    करनाल में यूपी पुलिस से धक्का-मुक्की:वारंट पर आरोपी को पकड़ने आई थी पुलिस,बदसलूकी कर आरोपी को भगाया, पिता-पुत्र पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment