Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करनाल में यूपी पुलिस से धक्का-मुक्की:वारंट पर आरोपी को पकड़ने आई थी पुलिस,बदसलूकी कर आरोपी को भगाया, पिता-पुत्र पर केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    करनाल के नीलोखेड़ी में गिरफ्तारी वारंट तामील करने उत्तर प्रदेश से आई पुलिस टीम के साथ बदतमीजी और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला सामने आया है। वारंट तामील के दौरान आरोपी को काबू कर लिया गया था, लेकिन उसके पिता ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर उसे छुड़ाकर कार में बैठा दिया और मौके से फरार हो गया। यूपी पुलिस ने मामले की शिकायत बुटाना थाना में की है। शिकायत पर थाना बुटाना में केस दर्ज कर लिया गया है। 24 फरवरी की सुबह पहुंची थी पुलिस टीम यूपी के जिला उन्नाव स्थित थाना बांगरमऊ में तैनात इंस्पेक्टर न्यूटन कुमार सिंह ने पुलिस चौकी नीलोखेड़ी में दी शिकायत में बताया कि वह 24 फरवरी को एचसी मोम्मद इरशाद और सिपाही अंकित चौधरी के साथ गिरफ्तारी वारंट तामील करने आए थे। वारंट साहिल वर्मा पुत्र विशम्भर लाल, सत्यारानी पत्नी विशम्भर लाल और सोनाली वर्मा पत्नी साहिल वर्मा निवासी वार्ड नंबर 6, पोल्ट्री एरिया नीलोखेड़ी के नाम था। घर के बाहर ही काबू किया आरोपी सुबह करीब साढ़े 8 बजे टीम किराये की गाड़ी से बताए पते पर पहुंची। उसी समय साहिल वर्मा एक गाड़ी से उतरता दिखाई दिया। पुलिस ने पहचान कर वारंट तामील करते हुए उसे काबू कर लिया। पिता ने की जोर-जबरदस्ती इसी दौरान साहिल वर्मा का पिता विशम्भर लाल मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि उसने पुलिस टीम के साथ बदतमीजी की और जोर-जबरदस्ती करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया। इसके बाद साहिल वर्मा को सफेद रंग की वरना कार में बैठाकर फरार हो गया। वीडियो फुटेज सौंपी गई उसी दिन 24 फरवरी को शाम 6:30 बजे एसआई गुरबचन सिंह, पुलिस चौकी नीलोखेड़ी के समक्ष न्यूटन कुमार सिंह ने पेन ड्राइव सौंपी। इसमें घटना की वीडियो फुटेज थी और पूरे मामले की लिखित शिकायत भी की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना बुटाना में मुकदमा दर्ज बुटाना थाना में विशम्भर लाल और साहिल वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डाली गई और पुलिस पार्टी से बदतमीजी की गई। बुटाना थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज हुआ है। नीलोखेड़ी चौकी पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉन्स्टेबल के किस करने पर ट्रांसजेंडर बोली- मुझे प्रॉब्लम नहीं:लोग पुलिस को उल्टा-सीधा क्यों बोल रहे, मजाक में सब हुआ, उनकी गलती नहीं
    Next Article
    विषम सेमेस्टर का मूल्यांकन अंतिम चरण में:पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 28 फरवरी तक पूरा करने का दिया निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment