Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kannur में CPM कार्यकर्ता धनराज हत्याकांड: कोर्ट ने 3 भाइयों को सुनाई उम्रकैद

    1 hour from now

    2

    0

    केरलम के उत्तरी जिले कन्नूर में 2016 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ता सी वी धनराज की हत्या के मामले में एक अदालत ने बुधवार को भाजपा-आरएसएस के तीन कार्यकर्ताओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उन पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। तलिपरम्बा के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के एन प्रशांत ने 23 नवंबर को टी पी बीजू (34), एम विपिन (34) और एम वैशाख (31) को हत्या का दोषी ठहराया था। तीनों भाई हैं।अदालत ने मामले के 16 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था। तीनों दोषियों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई और उन पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अदालत ने जुर्माने की कुल 15 लाख रुपये की राशि धनराज के परिवार, विशेष रूप से उनकी पत्नी और मां को देने का निर्देश दिया।अदालत ने आईपीसी की धारा 447, 323 और 506 (2) समेत अन्य विभिन्न धाराओं के तहत भी प्रत्येक दोषी को कुल पांच साल और चार महीने के कारावास की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक सी के श्रीधरन ने कहा कि दोषियों की आजीवन कारावास की सजा अन्य धाराओं के तहत सुनाई गई सजा पूरी होने के बाद ही शुरू होगी। जुर्माना अदा नहीं करने पर उन्हें अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।श्रीधरन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभियोजन पक्ष सजा से संतुष्ट है, लेकिन वह 16 आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ अपील करेगा, विशेष रूप से उन लोगों के संबंध में जिन पर कथित तौर पर साजिश में शामिल होने का आरोप था। अदालत ने इस मामले को मृत्युदंड दिए जाने योग्य ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ मामलों की श्रेणी में नहीं माना। हालांकि, अदालत ने कहा कि हत्या सुनियोजित और जानबूझकर की गई थी, भले ही अभियोजन पक्ष आईपीसी की धारा 120बी के तहत आपराधिक साजिश का आरोप साबित नहीं कर सका।अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को धनराज के परिवार की आर्थिक स्थिति का आकलन करने और उन्हें अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में निर्णय लेने का भी निर्देश दिया। विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि 147 पृष्ठों के फैसले में विस्तृत निष्कर्षों के साथ उच्चतम न्यायालय और केरल उच्च न्यायालय के विभिन्न निर्णयों का उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष आगे की कानूनी कार्रवाई पर निर्णय लेने से पहले फैसले का अध्ययन करेगा।एझिमाला में माकपा के शाखा सचिव धनराज की 11 जुलाई 2016 को पय्यन्नूर के पास रामंथली में घर लौटते समय धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, हमलावरों के एक समूह ने मोटरसाइकिलों से उनका पीछा किया और उनके घर के पास उनकी मां और पत्नी के सामने उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भाजपा-आरएसएस के कुल 20 कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया था।हालांकि, केवल 19 आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई पूरी हुई, क्योंकि मामले के 12वें आरोपी सी बीजू की बाद में हत्या कर दी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Akhilesh Yadav ने 5 उम्मीदवार उतारकर Imran Masood को दिया झटका, OP Rajbhar का तंज
    Next Article
    Bhiwandi में सड़क किनारे Shawarma खाने से 53 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment