Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कपल से मारपीट करने वालों ने कान पकड़कर माफी मांगी:गोरखपुर में थाने में गिड़गिड़ाए, बोले- साहब, अब दोबारा गलती नहीं होगी

    10 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में कार से खींचकर कपल को पीटने और मोबाइल लूटने वाले आरोपी पुलिस की पकड़ में आते ही गिड़गिड़ाने लगे। हाथ और कान पकड़कर माफी मांगने लगे। बोले- साहब हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई, आज के बाद ऐसा कभी नहीं होगा, किसी भी झगड़े में हम लोग नहीं पड़ेंगे, एक बार माफ कर दीजिए। आरोपियों की पहचान महराजगंज के अभिषेक मधेशिया और कुंदन मधेशिया के रूप में हुई है। कुंदन बाएं हाथ से दिव्यांग है। पुलिस ने दोनों को वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से सोमवार रात 9 बजे गिरफ्तार किया। अन्य 4 की पुलिस तलाश कर रही है। जानिए पूरा मामला… शहर के एक होटल में नोएडा का रहने वाला युवक नौकरी करता है। उसके साथ झारखंड की एक युवती भी काम करती है। दोनों दोस्त हैं। ड्यूटी खत्म होने के बाद गुरुवार रात यानी 9 जुलाई को दोनों खाना खाने के बाद कार से नौका विहार और ताल रिंग रोड की तरफ घूमने निकले थे। बताया जा रहा है कि मोहद्दीपुर की ओर ताल रिंग रोड पर उनकी कार से एक बाइक की टक्कर होते-होते बची। इससे भड़के बाइक सवार युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया। पीड़ित के अनुसार, करीब तीन बाइकों पर सवार 6 लोग पहुंचे और कार रोक ली। इसके बाद युवकों ने हमारे से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मोबाइल छीन लिया। कार के शीशे भी तोड़ दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो शनिवार यानी 11 जुलाई की रात सामने आया। 3 तस्वीरें देखिए… सीमा विवाद में ढाई घंटे भटकते रहे पीड़ित घटना के बाद राहगीर युवक-युवती को लेकर कैंट थाने की एक चौकी पहुंचे। वहां पुलिस ने घटनास्थल अपने क्षेत्र में न होने की बात कहकर उन्हें दूसरी चौकी भेज दिया। इसके बाद पीड़ित कैंट थाने पहुंचे, जहां से उन्हें फिर मोहद्दीपुर चौकी भेज दिया गया। रात करीब साढ़े 11 बजे से 2 बजे तक पीड़ित कार्रवाई के लिए चौकी और थाने के चक्कर लगाते रहे। बाद में एक पुलिस अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस सक्रिय हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। राहगीर नहीं पहुंचते तो बढ़ सकती थी घटना घटना के दौरान मौके पर मौजूद संजय पासवान ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उनका कहना है कि राहगीरों ने समय रहते बीच-बचाव कर युवक-युवती को बचा लिया, नहीं तो मामला और गंभीर हो सकता था। उन्होंने घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही। इससे पहले दंपति से भी की थी अभद्रता स्थानीय लोगों के मुताबिक, नौका विहार क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले इन्हीं बाइक सवार युवकों ने इससे पहले एक दंपति के साथ भी अभद्रता की थी। दंपति ने घटना का वीडियो बना लिया था। आसपास के लोग जुटने पर आरोपी वहां से भाग निकले। बाद में दंपति को नोएडा के युवक के साथ मारपीट और मोबाइल लूट की जानकारी हुई तो वे भी पीड़ितों के साथ चौकी और थाने पहुंचे। एसपी सिटी निमिष पाटील ने कहा- मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर गलत तरीके से रोकने, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, अपमान करने, तोड़फोड़ करने और लूट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें गोरखपुर में लड़की से बीच सड़क मारपीट, 3 पुलिसवाले सस्पेंड; दबंगों को रोकने की बजाय वीडियो बना रहे थे; SHO- चौकी इंचार्ज भी हटाए गए गोरखपुर में बीच सड़क लड़की से मारपीट मामले में 3 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। SHO और चौकी इंचार्ज को भी हटा दिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि लड़की के साथ मारपीट होती रही और पुलिस तमाशबीन बनी रही। कुछ पुलिसकर्मी दबंगों को रोकने की बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को जल्द मिल सकती है मंजूरी:15-20 जुलाई के बीच PIB के सामने होगा प्रेजेंटेशन, 1.25 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
    Next Article
    निलंबित नगर पालिका कर्मचारी ने फांसी लगाई:सुसाइड नोट में लिखा- अफसर ने 18 लाख घूस ली, 8 लाख और मांग रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment