Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निलंबित नगर पालिका कर्मचारी ने फांसी लगाई:सुसाइड नोट में लिखा- अफसर ने 18 लाख घूस ली, 8 लाख और मांग रहा था

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी के पीलीभीत में सस्पेंडेड नगर पालिका कर्मचारी ने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सोमवार शाम 5:30 बजे पत्नी घर पहुंची तो पति को छत के कुंडे से लटका देखा और चीख पड़ी। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को कमरे की जांच में 5 पेज का सुसाइड नोट मिला। इसमें अधिशासी अधिकारी (EO) को मौत का जिम्मेदार ठहराया। लिखा- अफसर ने नौकरी वापस दिलाने के लिए 18 लाख रुपए की घूस ली, फिर भी काम नहीं किया और गालियां दीं। अब 8 लाख रुपए और मांग रहा। हालांकि, अधिशासी अधिकारी (EO) ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। दरअसल, टैक्स कलेक्टर उपेंद्र शंखधार (52) को पिछले साल टैक्स वसूली के दौरान 30 लाख के गबन के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था। सितंबर में उन्हें जेल भेज दिया गया। इस साल जनवरी में ही जमानत पर बाहर आए थे। मामला बीसलपुर थाना के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद का है। पिता की मौत के बाद नौकरी मिली थी भाई बोला- लाखों घूस दे चुके थे, 8 लाख और मांग रहा था भाई अनुराग ने बताया- सोमवार को उपेंद्र घर पर ही थे। सुबह सब कुछ सही था। फिर दोपहर में नगर पालिका के EO शमशेर सिंह का फोन आया। तब से वह काफी परेशान थे। परिवार के लोगों ने पूछा तो बताया कि नौकरी बहाल कराने के लिए पत्नी के गहने, घर की जमीन बेचकर अफसर को 18-19 लाख रुपए दे चुके हैं। अब और पैसे मांग रहा है। पहले ही सब कुछ गंवा चुके हैं। अब इतनी बड़ी रकम जुटाना बस की बात नहीं है। सुसाइड नोट मे लिखा: अफसर कहते थे- कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता 2 चेक के जरिए 19 लाख रुपए दिए, 8 लाख और मांग रहा था पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लिया बीसलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया- फिलहाल, मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या का मामला लग रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में दावा किया गया है कि एक अधिकारी को रिश्वत के रूप में लाखों रुपए दिए गए थे, जो जमीन और पत्नी के गहने बेचकर जुटाए गए थे। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। -------------------- ये खबर बी पढ़ेंः- बसपा नेता का हत्यारोपी मुस्तफिजुल एनकाउंटर में मारा गया:यूपी STF ने 2 गोलियां मारीं; चलती ट्रेन से कूदकर पुलिस कस्टडी से भागा था गोरखपुर में यूपी STF ने बसपा नेता की हत्या के आरोपी 1 लाख के इनामी बदमाश को सोमवार रात 11:15 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। STF और पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर और आंख के पास गोली लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कपल से मारपीट करने वालों ने कान पकड़कर माफी मांगी:गोरखपुर में थाने में गिड़गिड़ाए, बोले- साहब, अब दोबारा गलती नहीं होगी
    Next Article
    टिन्नू और सुभाष को आज रिमांड पर लेगी पुलिस:चढ़ावा चोरी के मामले में अयोध्या में पोस्टर वार, 8 आरोपी 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment