Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत:बदायूं में पिता के साथ दावत से बाइक पर लौट रहा था

    3 hours ago

    2

    0

    बदायूं में शनिवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ दावत खाकर घर लौट रहा था। हादसे में पिता बाल-बाल बच गए। टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मैरिज लॉन से कुछ दूर हुआ हादसा अलापुर थाना क्षेत्र में उसहैत-बदायूं मार्ग पर एक मैरिज लॉन के पास हुआ। ककराला के वार्ड नंबर 22 निवासी इरफान अपने बेटे नोमान के साथ बदायूं रोड स्थित मैरिज लॉन में दावत खाने गए थे। शनिवार रात करीब 9 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मैरिज लॉन से कुछ दूरी आगे बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नोमान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, इरफान को चोट नहीं आई। आसपास के लोग नोमान को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारकर उसहैत की ओर भागा ड्राइवर हादसे के बाद कार ड्राइवर वाहन लेकर उसहैत की ओर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। उसकी पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत:परिजनों का हॉस्पिटल में हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    कार की डिग्गी से पांच लाख रुपये का बैग चोरी:सीमेंट विक्रेता दो युवकों ने बातों में उलझाया, सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment