Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की मांग पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला:पति पर बेल्ट और डंडों से पीटने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

    5 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के नगला राम सिंह की रहने वाली निशा ने ससुराल वालों पर चार पहिया गाड़ी की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मैनपुरी एसपी को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। निशा के मुताबिक, उसकी शादी वर्ष 2019 में पहाड़पुर निवासी सुरजीत पुत्र पूरन सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे परेशान करते रहे। उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार ससुराल पक्ष की मांगें पूरी करने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि समय के साथ मांगें बढ़ती गईं और अब चार पहिया गाड़ी की मांग की जा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि कार नहीं मिलने पर पति सुरजीत आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। बीते 5 तारीख को भी पति ने बेल्ट और डंडों से उसकी पिटाई की। घटना के बाद निशा ने कुरावली थाने पहुंचकर शिकायत की थी। उसका आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और बाद में पति, सास और ननदों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। शादी के बाद से दहेज को लेकर परेशान करने का आरोप निशा ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज को लेकर उसे परेशान किया जाता रहा। उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक मांगें पूरी कीं, लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष की अपेक्षाएं कम होने के बजाय बढ़ती गईं। अब चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। पीड़िता का कहना है कि कार की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। मायके वालों ने भी कई बार ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद पति के व्यवहार में बदलाव नहीं आया। बेल्ट और डंडों से पीटने का आरोप निशा के अनुसार, बीते 5 तारीख को पति सुरजीत ने बेल्ट और डंडों से उसकी पिटाई की। इसके बाद वह शिकायत लेकर कुरावली थाने पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। निशा का कहना है कि इसके बाद पति सुरजीत, सास राममूर्ति और ननद आरती व दीपा ने उसे घर से निकाल दिया। ससुराल से बाहर किए जाने के बाद वह भटकने को मजबूर है और लगातार परेशानियों का सामना कर रही है। एसपी से कार्रवाई की मांग पीड़िता ने अब मैनपुरी एसपी को शिकायत पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने और ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। निशा का कहना है कि उसके पिता ने मेहनत-मजदूरी कर उसकी शादी की थी, लेकिन अब ससुराल पक्ष दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए उसे न्याय दिलाने और आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 32°C:तेज धूप निकली, रुक-रुककर हवा बह रही, घाघरा नदी के जलस्तर की निगरानी
    Next Article
    नौकरी बहाली की मांग पर ट्यूबवेल ऑपरेटरों का धरना:फिरोजाबाद में नगर निगम परिसर में शुरू हुआ प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment