Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकरी बहाली की मांग पर ट्यूबवेल ऑपरेटरों का धरना:फिरोजाबाद में नगर निगम परिसर में शुरू हुआ प्रदर्शन

    5 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने अपनी नौकरी वापस पाने की मांग को लेकर नगर निगम परिसर में धरना शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में चल रहा है। बुधवार को धरने पर बैठे ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि उन्हें कई साल पहले नौकरी से हटा दिया गया था। तब से यह मामला अलग-अलग स्तरों पर चल रहा है। अधिवक्ता राहुल यादव ने बताया कि ट्यूबवेल ऑपरेटर लंबे समय से अपनी नियुक्ति बहाल कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोर्ट ने भी नगर निगम को इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा है, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। ऑपरेटरों ने बताया कि उनका धरना प्रदर्शन 11 सितंबर तक जारी रहेगा। यदि तब तक उनकी नौकरी बहाली की मांग पूरी नहीं हुई, तो वे आंदोलन को तेज करेंगे और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि वे तभी धरना खत्म करेंगे जब उन्हें नौकरी वापस मिलेगी। दूसरी ओर, नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने बताया कि इस मामले को लेकर नगर निगम के वकील 11 सितंबर को फिरोजाबाद आ रहे हैं। उसी दिन दोनों पक्षों के वकील आपस में बैठकर मामले पर चर्चा करेंगे और आगे की कार्रवाई पर फैसला लेंगे। नगर आयुक्त ने प्रदर्शनकारियों से धरना खत्म करने की अपील भी की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार की मांग पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला:पति पर बेल्ट और डंडों से पीटने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
    Next Article
    चंदौसी जंक्शन पर बरेली-दिल्ली ट्रेन में बुजुर्ग की मौत:सीट पर लेटे मिले, गाजियाबाद में करते थे गार्ड की नौकरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment