Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार में शव रखकर 2 घंटे घूमते रहे डॉक्टर:प्रयागराज में गलत इंजेक्शन लगाने से प्रेग्नेंट महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में एक प्राइवेट क्लिनिक में 3 माह की प्रेग्नेंट महिला की मौत हो गई। डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे कुछ ही देर में उसकी जान चली गई। मौत के बाद डॉक्टर ने महिला के घरवालों से बताया कि इंजेक्शन लगाने से महिला बेहोश हो गई है। उसे इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में ले जा रहे हैं। इसके बाद डॉक्टर और उसके घरवाले शव को कार में रखकर क्लिनिक से निकल गए। करीब दो घंटे तक वे शहर में इधर-उधर घूमते रहे। इधर, महिला के घरवालों को जब संदेह हुआ तो उन्होंने लोकेशन मांगकर कार का पीछा किया। परिजनों ने कार को पकड़ लिया। फिर कार को सीधे पुलिस चौकी ले गए। रात करीब 11 बजे तक पुलिस चौकी पर हंगामा चलता रहा। इसी दौरान डॉक्टर कार में शव छोड़कर भाग गया। बाद में महिला के परिजन कार सहित शव को घर ले गए। घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह हंगामा शुरू कर दिया। खबर पाकर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। परिवार के लोगों ने 5 घंटे तक शव को उठाने नहीं दिया। पुलिस परिवारवालों को समझा रही है। पूरा मामाल फूलपुर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला…. फूलपुर थाना क्षेत्र के नरई गांव में डॉ. सुखदेव का क्लिनिक है। यहां डॉ. सुखदेख, उनकी पत्नी डॉ. मीरा और बेटी डॉ. दीप शिखा, दीप शिखा का पति डॉ. सुभाषचंद्र चारों ही मरीजों का इलाज करते हैं। पड़ोस के गांव आटा की रहने वाली अंगूरा देवी (25) पति राजाराम 3 माह की गर्भवती थी। पति राजाराम ने कहा- मेरी पत्नी अंगूरा देवी के पेट में बुधवार शाम को दर्द हो रहा था। घर में कोई था नहीं तो वह अकेले ही क्लिनिक पर दवा लेने चली गई। वहां डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया। इसके बाद गलत इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने से अंगूरा की मौत हो गई। फिर डॉ. मीरा ने मुझे फोन कर बताया कि इंजेक्शन लगाने से अंगूरा बेहोश हो गई है। हम उसे लेकर दूसरे अस्पताल जा रहे हैं। कार में शव डालकर ले गए राजाराम का कहना है कि सूचना मिलते ही मैं अस्पताल के लिए निकला। वहां पहुंचकर देखा तो अंगूरा क्लिनिक में नहीं थी। पूछताछ की तो पता चला कि डॉ. मीरा और उनके पति डॉ. सुभाष अंगूरा को कार से लेकर गए हैं। राजाराम ने बताया कि फोन पर बात कर हम लोग भी अपनी कार से पीछे गए। रात करीब 10 बजे हम लोग रहीमापुर तिराहे पर डॉक्टर की कार पकड़ लिया। कार में अंगूरा मृत मिली। इसके बाद परिवार वाले डॉक्टर को पकड़कर फूलपुर थाने की इफको पुलिस चौकी पहुंचे। यहां रात 11 बजे तक हंगामा चलता रहा। इसी बीच डॉक्टर दीप शिखा और उसका पति सुभाषचंद्र कार छोड़कर निकल जाते हैं। परिजन कार सहित शव घर ले जाते हैं गुस्साए परिजन हंगामा करने के बाद शव को गांव ले जाते हैं। शव कार में ही रखा रहता है। सुबह परिवार और गांव वाले हंगामा करने लगते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचते हैं। काफी हंगामे के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेती है। परिजनों ने डॉक्टरों के खिलाफ तहरीर दी है। सभी का बयान दर्ज किया गया है। ----------------- ये भी पढ़ें- पहले दामाद, अब बहनोई के साथ महिला फरार:अलीगढ़ में बेटी की शादी से 12 दिन पहले भागी थी; एक साल से दूसरे पति के साथ रह रही थी अलीगढ़ की इस महिला को पहचानते हैं आप? यह वही महिला है, जो अपनी बेटी की शादी से 12 दिन पहले पति को छोड़कर दामाद के साथ फरार हो गई थी। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। महिला एक बार फिर लापता हो गई है। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेजिडेंट डॉक्टर ने एडिशनल प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप:KGMU में फिर सामने आया यौन शोषण का मामला, आरोपी सस्पेंड
    Next Article
    बजट 2026-27 के बाद सीएम योगी का रणनीतिक संदेश:लखनऊ में ब्रह्मोस संग ‘हार्ड पावर’ विजन; योगी ने प्रोफाइल इमेज बदली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment