Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कारगिल हीरो पर गुरुग्राम में जानलेवा हमला:पार्किंग पर झगड़ा, रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन की कोहनी फ्रैक्चर; होटल में डिनर को गए थे

    23 hours ago

    1

    0

    गुरुग्राम में कारगिल युद्ध के योद्धा रहे रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मैग्नम ग्लोबल पार्क के पार्किंग अटेंडेंट ने उन पर लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और कोहनी में फ्रैक्चर हुआ। गुप्ता ने इस मामले में सेक्टर 65 थाने में शिकायत दी है। जिसमें कहा कि अटेंडेंट ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने पुलिस पर मदद नहीं करने और अस्पताल पर गलत MLC रिपोर्ट देने का भी आरोप लगाया है। पूरा मामला गाड़ी के पार्किंग विवाद से जुड़ा है। एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन गोंजो रेस्टोरेंट में परिवार के साथ डिनर के लिए गए थे। वहां उनकी गाड़ी पार्क करने के लिए मल्टी लेवल पार्किंग में लगातार चक्कर कटवाए। उसके बाद पार्किंग कराने से मना कर दिया। उल्लेखनीय है कि गुप्ता ने साल 1999 के ऐतिहासिक कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में भाग लिया था। इधर, देर शाम पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान फरीदाबाद के कोट गांव निवासी 24 वर्षीय दीपक मावी के तौर पर हुई। आरोपी ने कबूला कि उसने गुस्से में आकर लोहे के पाइप से हमला किया। जानिये…ग्रुप कैप्टन ने घटना को लेकर क्या बताया आधे घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस अमित गुप्ता के मुताबिक, मौके पर सुरक्षा गार्ड और पार्किंग स्टाफ मौजूद था, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर भी फोन किया। उनका आरोप है कि करीब आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसी दौरान रेस्टोरेंट के एक शेफ ने बीच-बचाव किया। इससे उनकी जान बच सकी। कोहनी की हड्डी में प्लेट डालकर सर्जरी हमले में गुप्ता के सिर और कोहनी में गंभीर चोट आई। उन्हें एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी सर्जरी की गई। कोहनी की हड्डी को प्लेट के जरिए जोड़ा गया। गुप्ता का कहना है कि हमला अचानक हुआ था। उन्हें बचाव का मौका तक नहीं मिला। अस्पताल की MLC रिपोर्ट पर भी सवाल गुप्ता ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने गलत MLC रिपोर्ट तैयार की। उनका कहना है कि रिपोर्ट में सिर से खून निकलने और कोहनी की चोट का जिक्र ही नहीं है। उन्हें पुलिस से भी कोई मदद नहीं मिल रही। गुप्ता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने हत्या के प्रयास और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज करने की मांग की है। FIR दर्ज, सीसीटीवी से आरोपी की पहचान गुरुग्राम पुलिस के ACP अभिलक्ष्य जोशी ने बताया कि सेक्टर-65 के थाने में शिकायत के बात पुलिस ने पीड़ित तक पहुंची। पुलिस ने रविवार देर शाम एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। आरोपी दीपक मावी को अरेस्ट कर लिया गया है। क्या है ऑपरेशन सफेद सागर? 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ चलाया था। इसका उद्देश्य कारगिल सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय ठिकानों से खदेड़ना था। अमित कुमार गुप्ता इसी ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना की टीम का हिस्सा रहे थे। अगस्त में रिलीज हुई एक नेटफ्लिक्स सीरीज में भी इस साहसिक हवाई ऑपरेशन को श्रद्धांजलि दी गई है। ------------------------ यह भी पढ़िए… गुरुग्राम-लेडी स्पोर्ट्स बाइक राइडर को कार ड्राइवर ने उड़ाया, VIDEO:100 मीटर घसीटती गई; पहले रुकने का इशारा किया, नहीं रुकी तो ओवरटेक कर टक्कर मारी गुरुग्राम के पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर वीकेंड राइड के दौरान लेडी स्पोर्ट्स बाइक राइडर को कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी। लेडी बाइक राइडर सिया के मुताबिक, युवकों ने पहले कार से इशारा कर उसे रुकने को कहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल उपचुनाव में बागी TMC ने उम्मीदवार उतारे:नंदीग्राम-रेजीनगर में 6 अक्टूबर को वोटिंग; भाजपा ने अभी कैंडिडेट का नाम घोषित नहीं किया
    Next Article
    भाजपा बोली- कांग्रेस का BRICS खाने पर सवाल उठाना शर्मनाक:साबित हो गया कि वे नाराज फूफा ही हैं; राहुल बोले थे- भारत में 80% लोग नॉनवेजेटेरियन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment