Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करनाल में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 3 की मौत:गड्ढे से बिगड़ा ट्रैक्टर का संतुलन, दो की हालत गंभीर; UP से तूड़ी लेने आए थे

    2 hours ago

    1

    0

    करनाल के काछवा-बहलोलपुर रोड पर खराब सड़क के कारण ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन बिगड़ने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली खेतों में जाकर पलट गई। इस दौरान उस पर सवार पांच लोग नीचे जा गिरे और तीन लोग ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दब गए। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव उमरपुर के रहने वाले थे और करनाल में तूड़ी लेने आए थे। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव उमरपुर से एक ही परिवार के पांच लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर तूड़ी लेने के लिए करनाल आए थे। काछवा-बहलोलपुर रोड से गुजरते समय सड़क पर बने गड्ढे में ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन अचानक बिगड़ गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली सड़क से नीचे खेतों में जाकर पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार पांचों लोग नीचे गिर गए। इनमें तीन लोग ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दब गए। एक व्यक्ति की टूटी टांग मृतकों की पहचान अबरार पुत्र गुलजार, खालिद पुत्र गुलजार और फजरु पुत्र मामू के रूप में हुई है। अबरार और खालिद सगे भाई थे। तीनों एक ही परिवार के बताए गए हैं। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की टांग टूटने की जानकारी सामने आई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनके परिजन उन्हें करनाल से रेफर करवाकर अपने इलाके में ले गए। ग्रामीण बोले- कई बार उठाई सड़क निर्माण की मांग हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय निवासी निदान सिंह, पप्पू व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि काछवा-बहलोलपुर रोड की हालत काफी खराब है। सड़क पर गड्ढों की वजह से पहले भी हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण आज तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिसकर्मी संदीप ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में 60 भैंसें बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने दो कंटेनरों पकड़े, अवैध रूप से काटने के लिए ले जा रहे थे
    Next Article
    बिजनौर में बाइक के पीछे दौड़ा गुलदार, VIDEO:वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग, लोगों में दहशत का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment