Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव लखनऊ में शंकराचार्य से मिले:बोले- नकली संतों का अंत होगा; एक घंटे तक चली मुलाकात

    5 hours ago

    1

    0

    सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली मुलाकात के बाद अखिलेश ने मीडिया से कहा- शंकराचार्य से मिलकर आ रहा हूं। उनके आशीर्वाद से अब नकली संतों का अंत होगा। अब वे लोग भी बेनकाब होंगे जो धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं। सबका सच सामने आएगा। सपा मुखिया अपने आवास से करीब 12.30 बजे अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के लिए निकले और कृष्णा नगर क्षेत्र में प्रवास कर रहे शंकराचार्य के पास पहुंचे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी भी थे। अखिलेश ने दरवाजे पर मिले सभी संतों से हाथ जोड़कर प्रणाम किया। उनसे आशीर्वाद लिया। बता दें कि शंकराचार्य ने बुधवार को लखनऊ से गोरक्षा अभियान का शंखनाद किया था। काशी से 7 मार्च को निकलने के बाद जौनपुर, सुल्तानपुर, सीतापुर होते हुए 10 मार्च को लखनऊ पहुंचे थे। यहां शंकराचार्य की सभा को प्रशासन से 26 शर्तों के साथ अनुमति दी थी। अखिलेश ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा था। 2 तस्वीरें देखिए- शंकराचार्य ने गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का किया था शंखनाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लखनऊ में गोरक्षा अभियान के शंखनाद के बाद सभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था- यह शराब की दुकान नहीं है। ये सभा शुद्ध गाय की दुकान है। यहां ज्यादा भीड़ हो जाती तो इसका मतलब होता यह शराब की दुकान है। यहां कम भीड़ है, इसी से पता चल रहा है कि यह शुद्ध गाय के दूध की दुकान है। उन्होंने कहा था- भाजपा अब भागपा हो गई है। अगर आप लोग पक्के गो-भक्त नहीं होते, तो इतनी रुकावट के बावजूद यहां आकर बैठे न होते। आप जितने भी लोग आए हैं, कार्यक्रम खत्म होने के बाद नाम नोट कराके जाइएगा। क्योंकि, आप लोग इस कार्यक्रम के फाउंडर मेंबर होंगे। शंकराचार्य को लेकर जारी विवाद का ताजा मामला विस्तार से पढ़िए- प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए। 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। 27 फरवरी को हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख 9 मार्च तय की। तब तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। शंकराचार्य विवाद में एक-दूसरे पर हमलावर रहे हैं योगी-अखिलेश ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- भीड़ कम होने पर शंकराचार्य बोले-यह शराब की दुकान नहीं:मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं शंकराचार्य ने लखनऊ में गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद किया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। शंकराचार्य ने कहा- यह शराब की दुकान नहीं, ये सभा शुद्ध गाय की दुकान है। यहां ज्यादा भीड़ हो जाती तो इसका मतलब होता यह शराब की दुकान है। यहां कम भीड़ है, इसी से पता चल रहा है कि यह शुद्ध गाय के दूध की दुकान है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में बिजली मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग:250 कर्मचारी थे अंदर, दम घुटने से कई कर्मचारी घायल, दो दर्जन अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    करनैलगंज को पॉलिटेक्निक और कृषि महाविद्यालय दिलाया:BJP विधायक अजय कुमार बोले–आजादी के बाद जो कोई सरकार नहीं कर सकी वो काम कराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment