Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक में घायल तेंदुए का रेस्क्यू टीम पर हमला, VIDEO:कर्मचारी को जमीन पर पटककर पंजे मारे; कार की टक्कर से घायल हुआ था

    21 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक घायल तेंदुए ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग के कर्मचारी पर हमला कर दिया। तेंदुआ हाईवे पर एक कार की टक्कर के बाद घायल हो गया था। वन विभाग की टीम जब उसका रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही थी, तभी उसने एक अधिकारी पर हमला कर दिया। तेंदुए ने अधिकारी को जमीन पर गिरा दिया और पंजों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। पूरी घटना 3 फोटो में देखें… 1. हाईवे पर घायल मिला तेंदुआ वन विभाग को सूचना मिली कि एक कार की टक्कर से तेंदुआ हाईवे पर घायल पड़ा है। टीम पशु चिकित्सक के साथ मौके पर पहुंची। उसे रेस्क्यू करने की तैयारी शुरू की। डॉक्टर तेंदुए को बेहोश करने के लिए दवा दे रहे थे। 2. भीड़ के शोर आक्रामक होकर कर्मचारी पर हमला शुरुआत में तेंदुआ शांत था, लेकिन वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग शोर करते हुए फोटो और वीडियो बनाने लगे। वन विभाग के मुताबिक, इसी हलचल से तेंदुआ अचानक आक्रामक हो गया। दवा का असर पूरी तरह होने से पहले तेंदुआ एक कर्मचारी पर झपट पड़ा और उसे जमीन पर गिरा दिया। 3. साथी कर्मचारियों ने तेंदुए को भगाया हमले के बाद साथी कर्मचारियों ने डंडे की मदद से तेंदुए को दूर किया। हमले में कर्मचारी के हाथ और पैर पर खरोंच आई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर है। तेंदुआ भी रेस्क्यू सेंटर भेजा गया बाद में टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया और इलाज के बाद रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। उसकी हालत भी स्थिर बताई गई है। वन विभाग ने कहा कि घायल जंगली जानवर के पास भीड़ और शोर से बचना चाहिए, ताकि रेस्क्यू टीम सुरक्षित तरीके से काम कर सके। ठाणे में MNS के पूर्व विधायक के भाई के फार्महाउस पर पालतू कुत्ते ने तेंदुए को भगाया ठाणे जिले के सखारे गांव में एक फार्महाउस में घुसे तेंदुए को पालतू कुत्ते ने भागने पर मजबूर कर दिया। यह घटना महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पूर्व विधायक प्रमोद (राजू) पाटिल के भाई विजय पाटिल के फार्महाउस पर सोमवार शाम करीब 7:22 बजे हुई। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ब्रिज पर रील बनाते 40 फीट नीचे गिरा युवक:ऑटो रिक्शा पर गिरने से बची जान, गुजरात के सूरत की घटना गुजरात के सूरत शहर में रील बनाने के चक्कर में एक युवक 40 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। खुशकिस्मती से वह एक ऑटो रिक्शा के शेड पर गिरा था, जिससे उसकी जान बच गई। मामला सोमवार का है, जिसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रील बनाते समय ओवरब्रिज से 40 फीट नीचे गिरा युवक:ऑटो रिक्शा पर गिरने से बची जान, VIDEO; गुजरात के सूरत की घटना
    Next Article
    "अंगूर न मिले तो खट्टे हैं..." सुनिधि चौहान के 'स्क्रिप्टेड शोज' वाले बयान पर नेहा कक्कड़ का तंज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment