Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रील बनाते समय ओवरब्रिज से 40 फीट नीचे गिरा युवक:ऑटो रिक्शा पर गिरने से बची जान, VIDEO; गुजरात के सूरत की घटना

    21 hours ago

    1

    0

    गुजरात के सूरत में रील बनाने के चक्कर में 21 साल का युवक 40 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि वह सीधे जमीन पर नहीं गिरा, बल्कि नीचे मौजूद ऑटो रिक्शा के शेड पर जा गिरा। इससे उसकी जान बच गई। घटना सोमवार की है, जिसका CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया। 21 साल के युवक की पहचान मोनू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। सोमवार को वह अपने दोस्त के साथ किम रेलवे ओवरब्रिज पर रील बनाने पहुंचा था। दोनों रील बनाने के लिए ब्रिज के पिलर पर चढ़ गए। इसी दौरान मोनू का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 40 फीट नीचे जा गिरा। युवक को मामूली चोटें आईं मोनू के गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उसकी मदद की। हादसे में मोनू के हाथ-पैर में मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही किम थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मोनू को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। इलाज के बाद उसे समझाइश देकर छोड़ दिया। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें... रील बनाते समय इटमा वाटरफॉल में गिरा युवक, मौत: रीवा में पोज देते समय पैर फिसलने से गिरा रीवा के प्रसिद्ध इटमा वाटरफॉल में मंगलवार को युवक का पैर फिसल गया जिससे वह झरने में गिर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक मोहम्मद तनवीर (पिता निसार अहमद) प्रयागराज के अनापुर का रहने वाला था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला कल:छावनी बना इलाका, भारी पुलिस बल तैनात; 2 सुपर जोन और 4 सेक्टर में बांटा
    Next Article
    कर्नाटक में घायल तेंदुए का रेस्क्यू टीम पर हमला, VIDEO:कर्मचारी को जमीन पर पटककर पंजे मारे; कार की टक्कर से घायल हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment