Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करोड़पति कारोबारी के बेटे ने नौकर को क्यों नहीं पहचाना:कानपुर में 309 कॉल कीं, 3 बार साथ घूमा; बेटे पर शक गहराने की 5 वजह

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू शालू के बाद अब बेटे सुब्रत पर भी पुलिस का शक गहरा गया है। जांच में सामने आया है कि सुब्रत ने सुपारी किलर विशाल गौतम से तीन महीने में करीब 309 बार फोन पर बात की थी। हत्या से पहले के 20 दिनों में सुब्रत सुपारी किलर विशाल और पत्नी शालू के साथ तीन बार बाहर गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि घर और कारोबार में 20 से ज्यादा कर्मचारी होने के बावजूद सुब्रत विशाल से इतना करीब क्यों था? जिस विशाल ने 12 साल तक उसकी फर्म में काम किया, उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर सुब्रत ने पहली बार में पहचानने से इनकार क्यों कर दिया? इन कड़ियों ने सुब्रत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब तलाशे जा रहे हैं। पढ़िए 5 पॉइंट्स, जिनसे पुलिस को बेटे पर भी शक हो रहा… 1- तीन हाउस हेल्पर, 17 कर्मचारी, फिर भी विशाल ही क्यों खास? विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी विशाल, राजकिशोर और बहू शालू को पहले ही जेल भेज दिया है। सर्विलांस सेल की जांच में जो बातें सामने आई हैं, वो बेटे को भी कटघरे में खड़ा कर रही हैं। सुब्रत ने सुपारी किलर विशाल गौतम से तीन महीने में 309 बार फोन पर बात की। वो भी तब, जब पिता विनीत उसे नौकरी से निकाल चुके थे। चोरी करते हुए पकड़े जाने के बाद से विनीत उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे। पुलिस की पूछताछ में सुब्रत और शालू ने बताया कि विशाल घरेलू कामों में मदद करता था। जबकि, सुब्रत के घर में मेड समेत 3 नौकर काम करते हैं। उसकी फार्मा ट्रेडर्स में 17 कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सुपारी किलर से सुब्रत का ऐसा कौन-सा याराना था, जिससे सुब्रत हर काम के लिए सिर्फ विशाल को ही बुलाता था। 2- सुब्रत के साथ विशाल 20 दिनों में तीन बार बाहर गया था डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया- हत्या के 20 दिन पहले तक विशाल और शालू के साथ सुब्रत भी कई जगहों पर गया था। फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी बनवाने के लिए शालू, विशाल और सुब्रत गुमटी नंबर-5 साथ गए थे। वहां शालू ने विशाल को 1200 रुपए चाबी बनवाने के लिए दिए थे। इस दौरान सुब्रत कार में ही बैठा रहा था, जबकि शालू और विशाल दुकान पर गए थे। इससे पहले सुब्रत विशाल को परेड में शॉपिंग कराने के लिए भी ले गया था। वहां शालू ने खरीदारी करने में उसकी मदद भी की थी। कुछ दिन पहले विशाल की तबीयत खराब हो गई थी। कई दिनों तक वायरल की चपेट में रहने के दौरान उसके ठीक नहीं होने पर विशाल की मां ने सुब्रत की मदद मांगी थी। तब सुब्रत उसे डॉक्टर के यहां इलाज कराने के लिए भी लेकर गया था। 3- सुब्रत ने 12 साल काम करने वाले नौकर को क्यों नहीं पहचाना 5 सितंबर की रात 11.28 बजे विनीत मिनोचा का मर्डर हुआ। फिर तड़के जब पुलिस फ्लैट पर पहुंची, तो वहां टीम ने अपार्टमेंट के एंट्री गेट, फ्लैट के बाहर लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। इसमें विशाल और उसका साथी राजकिशोर फ्लैट में घुसते और बाहर निकलते हुए साफतौर पर कैद हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज सुब्रत को दिखाए। इस पर उसने आरोपियों को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस के जोर देने पर सुब्रत ने बताया कि फुटेज में दिखने वाला एक युवक उसकी फर्म में काम करने वाला विशाल है। विशाल 2010 से 2022 तक सुब्रत की बिरहाना रोड स्थित दुकान में काम करता था। 2022 में विनीत मिनोचा ने उसे नौकरी से निकाला था। सवाल यह है कि 12 साल तक दुकान में काम करने वाले युवक को आखिर सुब्रत ने क्यों नहीं पहचाना? पिता के निकाले जाने के बावजूद वह विशाल के संपर्क में क्यों था? वहीं, शालू के भाई धीरज अरोड़ा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जेल में मुलाकात के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र बहन से किया। शालू भी हैरान थी कि आखिर उसके पति ने विशाल को पहचानने से क्यों इनकार कर दिया? 4- 6 दिन में 25 बार सुब्रत ने सुपारी किलर से बात की हत्याकांड के बाद सुब्रत ने अपने मोबाइल फोन से कॉल रिकॉर्ड मिटाने की कोशिश की। CDR में कुछ ऐसे नंबर मिले है, जो उसके कॉल रिकॉर्ड में नहीं थे। वेस्ट जोन की सर्विलांस टीम की जांच में खुलासा हुआ कि हत्या के दिन विशाल की शालू से 14 बार फोन पर बात हुई थी। वहीं, विशाल ने 29 अगस्त से घटना के दिन तक सुब्रत से 25 बार वॉट्सएप कॉल पर बात की थी। सुब्रत ने पूछने पर बताया कि फ्लैट में नेटवर्क न आने के कारण वह अक्सर वॉट्सएप कॉल करता था। जांच में खुलासा हुआ कि शालू ने घटना के दिन की कॉल हिस्ट्री और वॉट्सएप मैसेज डिलीट कर दिए थे। वहीं, सुब्रत ने तीन कॉल डिटेल डिलीट की थीं। वहीं, पिता की हत्या में पत्नी के साजिश में शामिल होने की बात पता चलने पर भी सुब्रत के व्यवहार में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। पुलिस के खुलासे के बाद उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जांच में यह भी सामने आया है कि विनीत मिनोचा बेटे को खर्च के लिए मात्र 40 हजार रुपए महीने सैलरी देते थे। 5- पार्टी ऑर्गनाइज सुब्रत ने की, बिल मेडिकल स्टोर संचालक ने भरा विनीत मिनोचा की हत्या की रात, 5 सितंबर को बेटे सुब्रत और बहू शालू तिलक नगर स्थित कॉस्मोजिन लाउंज में कपल किटी पार्टी में गए थे। यह पार्टी सुब्रत ने ही ऑर्गनाइज की थी। इस बात का खुलासा गुरुवार (10 सितंबर) को शालू के भाई धीरज अरोड़ा और बहन सोनिया मेहरोत्रा ने किया। उस कपल पार्टी में 33 लोग शामिल हुए थे, जो दवा कारोबार से जुड़े हैं। बुधवार को पार्टी में डांस करते हुए सुब्रत और शालू का वीडियो भी आया था। रेस्टोरेंट के रिकॉर्ड से सामने आया कि दोनों रात 10:30 बजे ही पार्टी में पहुंच गए थे, जबकि पार्टी रात 11:30 बजे से शुरू होनी थी। इसके साथ ही रात में 3 बजे उनके लाउंज से निकलने की पुष्टि हुई है। पुलिस की जांच और लाउंज के रिकॉर्ड में एक बात और सामने आई कि पार्टी में तकरीबन 80 हजार का बिल बना था, जिसका भुगतान एक मेडिकल स्टोर संचालक ने किया था। ऐसे में सवाल उठता है कि सुब्रत ने किन परिस्थितियों में बिल का भुगतान नहीं किया? पुलिस अब पार्टी में शामिल होने वाले गेस्ट और भुगतान करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है। तीन पीढ़ियों का है दवा कारोबार कानपुर दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष और यूपी रिटेल केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (RCDA) के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सैनी ने बताया- कारोबारी विनीत कानपुर के टॉप-5 दवा कारोबारियों में एक थे। विनीत का परिवार तीन पीढ़ियों से दवा कारोबार कर रहा है। पहले विनीत के पिता, फिर विनीत और अब उनका बेटा सुब्रत दवा कारोबार संभाल रहा है। उन्होंने कहा- उनकी 1968 से फार्मा ट्रेडर्स के नाम से बिरहाना रोड दवा मार्केट में शॉप है। उनकी इस तरह से नृशंस हत्या बेहद निंदनीय है। हत्याकांड के बाद से दवा व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर गुस्सा है। --------------------------------------- इससे जुड़ी और खबरें पढ़िए- बहू ने कहा था-ससुर को मार दो, 6 लाख दूंगी, कानपुर में नौकर को गजरा देने के बहाने बुलाया 20 दिन पहले शालू भाभी ने मुझे बुलाया। कहा- मेरे ससुर विनीत मिनोचा की हत्या कर दो या एक्सीडेंट करा दो। बदले में 6 लाख रुपए दूंगी। मैंने मना किया तो बोलीं- डरो नहीं, मैं तुम्हारे साथ हूं। एक्सीडेंट के लिए तैयार नहीं था, तो उन्होंने कहा- सोते समय तकिए से मुंह दबा देना। लोगों को हार्टअटैक से मौत लगेगी। काम के बाद तुम्हें नौकरी पर रख लूंगी। पढ़ें पूरी खबर… बहू ने नौकर से पूछा- स्मार्ट हो, गर्लफ्रेंड तो होगी: कानपुर में 3 महीने में फंसाकर करोड़पति ससुर की हत्या करवाई; चैट से खुलासा तुम यार हो तो स्मार्ट। तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं। अभी तक शादी क्यों नहीं की। यह मैसेज करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की बहू शालू (35) ने अपने नौकर विशाल को वॉट्सऐप पर भेजा था। उसने विशाल से ही अपने ससुर की हत्या कराई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्मी-गुस्सा उतार देंगे मंत्री ओम प्रकाश राजभर:BJP विधायक की एक बीघा जमीन चोरी, माफिया के बेटे को GEN-Z में दिखे जयंत चौधरी
    Next Article
    आकाश आनंद के लिए रामजी गौतम कैसे बने 'खलनायक':ससुर-दामाद को पार्टी से बाहर करने की पूरी 'पॉलिटिकल थ्रिलर' कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment