Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करोड़पति-ससुर की हत्या की रात बहू ने जमकर शराब पी:डेढ़ घंटे पति के साथ झूमी, कानपुर में होटल मालिक बोले- बहुत खुश लग रही थी

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की रात बहू और बेटे ने खूब शराब पी। जिस वक्त सुपारी किलर कारोबारी की घर में हत्या कर रहे थे, उसी समय उनकी आरोपी बहू शालू पति सुब्रत के साथ लाउंज में पार्टी कर रही थी। लाउंज के मैनेजर और वेटर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- दोनों ने यहां करीब 5 घंटे बिताए। ड्रिंक लेने के बाद शालू करीब डेढ़ घंटे तक पति के साथ डीजे फ्लोर पर डांस करती रही। इस दौरान उसने ग्रिल्ड फिश और मटन टिक्का भी खाया। स्टाफ का कहना है कि पूरी पार्टी के दौरान शालू और सुब्रत खुश नजर आ रहे थे। अगले दिन विनीत की हत्या की जानकारी मिली तो लाउंज का स्टाफ भी हैरान रह गया। पढ़िए बातचीत में और क्या बातें सामने आईं… शालू वेटर से बोली- खाना कम स्पाइसी बनाना 5 सितंबर की रात दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की गला रेतकर उनके फ्लैट में ही हत्या हुई। बहू ने नौकर हरबंश मोहाल निवासी विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को इसकी सुपारी दी थी। जिस वक्त सुपारी किलर घर में कारोबारी की हत्या कर रहे थे, उस समय बहू और बेटा तिलक नगर में कॉस्मोजिन लाउंज में पार्टी कर रहे थे। लाउंज के जनरल मैनेजर सौरभ त्रिपाठी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया- 5 सितंबर को सुब्रत ने पहली बार कपल पार्टी बुक की थी। लाउंज में आने वाले एक रेगलुर कस्टमर ने मुझे सुब्रत से मिलवाया था। पार्टी रात 11:30 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन सुब्रत और शालू एक घंटे पहले, 10:30 बजे ही पहुंच गए थे। इसके बाद वह लाउंज के फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे। यहां उन्होंने जायका चेक करने के लिए स्टार्टर मंगवाया था। वेटर ने हरियाली कबाब, वेज सीक कबाब, ग्रिल्ड फिश और मटन टिक्का सर्व किया था। इस पर शालू ने ग्रिल्ड फिश की बहुत तारीफ की और खाना कम स्पाइसी बनाने की सिफारिश की थी। 90 दशक के गानों पर शालू-सुब्रत ने डांस किया जनरल मैनेजर सौरभ ने बताया- रात करीब 11:15 बजे से सुब्रत के गेस्ट आने लगे थे। पार्टी में करीब 35 गेस्ट आए थे। पार्टी शुरू होने के बाद शालू और सुब्रत अपने मेहमानों के साथ गेम खेलने लगे। इस दौरान उन्हें ड्रिंक्स भी सर्व की गई थीं। गेम खेलने के दौरान सुब्रत और शालू ने भी ड्रिंक की। रात करीब 1 बजे सभी डीजे फ्लोर पर पहुंचे। 90 दशक के गानों की फरमाइश की, जिन पर शालू और सुब्रत जमकर थिरके। सौरभ ने बताया- रात करीब 2 बजे तक दोनों डीजे फ्लोर पर थिरकते रहे। देर रात होने पर स्टाफ ने खाना ठंडा होने की बात कही, जिस पर शालू ने कुछ देर और डांस करने की बात कहते हुए डीजे पर अपने पसंदीदा गाने बजवाए। रात करीब 2:30 बजे के बाद खाना शुरू हुआ, जिसके बाद करीब 3:30 बजे वह दोनों लाउंज से निकल गए। वेटर बोला- शालू को देखकर लगा ही नहीं कि ससुर की हत्या करा रही पार्टी में सभी मेहमानों की देखरेख की जिम्मेदारी शुक्लागंज के रहने वाले वेटर सैम की थी। सैम ने बताया- मैं बीते चार साल से लाउंज में काम कर रहा हूं। पार्टी में वेज और नॉनवेज दोनों तरह की डिश रखी गई थीं। शालू और सुब्रत को नॉनवेज में ग्रिल्ड फिश, चिकन टिक्का बहुत पसंद आया था। उन्होंने तारीफ की। सैम ने बताया कि वह दोनों पार्टी में बहुत खुश थे। शालू को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह अपने ससुर की हत्या कराने वाली है। अगले दिन जब लाउंज के स्टाफ को घटना की जानकारी हुई तो वह बहुत ही शॉक्ड हुए कि ये सब क्या हो गया? 6 लाख का लालच देकर नौकर को हत्या के लिए राजी किया दवा के थोक विक्रेता थे, बेटे के साथ संभालते थे कारोबार कारोबारी विनीत मिनोचा रतन आर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर C-104 फ्लैट में परिवार संग रहते थे। विनीत बिरहाना रोड पर ‘फार्मा ट्रेडर्स’ नाम से दवा की फर्म चलाते थे। विनीत बेटे सुब्रत के साथ कारोबार संभालते थे। सालाना टर्नओवर 50 से 60 करोड़ का था। परिवार में पत्नी पुनीता, बेटा सुब्रत, बहू शालू और 6 साल का पोता श्रीजय हैं। पत्नी पुनीता मैरिज काउंसलर हैं। शालू और सुब्रत की शादी 7 साल पहले हुई थी। ------------------------------- इससे जुड़ी और खबरें पढ़िए- करोड़पति कारोबारी के बेटे ने नौकर को क्यों नहीं पहचाना: कानपुर में 309 कॉल कीं, 3 बार साथ घूमा; बेटे पर शक गहराने की 5 वजह कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू शालू के बाद अब बेटे सुब्रत पर भी पुलिस का शक गहरा गया है। जांच में सामने आया है कि सुब्रत ने सुपारी किलर विशाल गौतम से तीन महीने में करीब 309 बार फोन पर बात की थी। पढ़ें पूरी खबर... बहू ने कहा था-ससुर को मार दो, 6 लाख दूंगी, कानपुर में नौकर को गजरा देने के बहाने बुलाया 20 दिन पहले शालू भाभी ने मुझे बुलाया। कहा- मेरे ससुर विनीत मिनोचा की हत्या कर दो या एक्सीडेंट करा दो। बदले में 6 लाख रुपए दूंगी। मैंने मना किया तो बोलीं- डरो नहीं, मैं तुम्हारे साथ हूं। एक्सीडेंट के लिए तैयार नहीं था, तो उन्होंने कहा- सोते समय तकिए से मुंह दबा देना। लोगों को हार्टअटैक से मौत लगेगी। पढ़ें पूरी खबर… बहू ने नौकर से पूछा- स्मार्ट हो, गर्लफ्रेंड तो होगी: कानपुर में 3 महीने में फंसाकर करोड़पति ससुर की हत्या करवाई; चैट से खुलासा तुम यार हो तो स्मार्ट। तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं। अभी तक शादी क्यों नहीं की। यह मैसेज करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की बहू शालू (35) ने अपने नौकर विशाल को वॉट्सऐप पर भेजा था। उसने विशाल से ही अपने ससुर की हत्या कराई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की महिलाओं का दैनिक भास्कर करेगा सम्मान:‘तेजस्विनी’ अभियान में नॉमिनेट करें; अपनी संघर्ष और सफलता की कहानी हमें भेजे
    Next Article
    मुख्तार के रिश्तेदारों की संपत्ति हाईकोर्ट ने क्यों रिलीज की:क्या कमजोर है यूपी का गैंगस्टर एक्ट; सरकार कानून में क्या बदलाव कर सकती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment