Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिस लिन की सजा खत्म:कोकीन इस्तेमाल के कारण लगा था बैन; रिहैब पूरा करने पर मिली राहत, 3 महीने से घटकर 1 महीना हुआ

    6 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर क्रिस लिन की कोकीन इस्तेमाल करने के मामले में सजा 3 महीने से घटाकर 1 महीना कर दी गई है। उनकी सजा की अवधि पूरी हो चुकी है और अब वे खेलने के लिए स्वतंत्र हैं। इंग्लैंड क्रिकेट रेगुलेटर ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। 36 साल के लिन 18 जुलाई को इंग्लैंड में T20 ब्लास्ट फाइनल्स डे के दौरान हुए एंटी-डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। उस समय वे नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेल रहे थे। T20 ब्लास्ट के दौरान एंटी-डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव आए थे लिन 18 जुलाई को हुए रूटीन एंटी-डोपिंग टेस्ट के लिए लिन का यूरिन सैंपल फ्रांस की वाडा (WADA) से मान्यता प्राप्त लैब में भेजा गया था। जांच में कोकीन का मेटाबोलाइट बेंजोयलेकगोनिन कम मात्रा में पाया गया। इसके बाद लिन ने एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार कर ली थी। प्रतियोगिता के बाहर हुआ था कोकीन का इस्तेमाल क्रिकेट रेगुलेटर के मुताबिक, कोकीन को वाडा की 2026 की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में स्टिमुलेंट और सब्सटेंस ऑफ एब्यूज की कैटेगरी में रखा गया है। यह पदार्थ प्रतियोगिता के दौरान प्रतिबंधित है। जांच में माना गया कि लिन ने इसका इस्तेमाल प्रतियोगिता के बाहर किया था और इसका उनके खेल प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं था। इसके अलावा उन्होंने रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम भी पूरा किया। इन परिस्थितियों को देखते हुए उनकी सजा 3 महीने से घटाकर एक महीना कर दी गई। क्रिकेट रेगुलेटर ने बताया कि लिन एक महीने का निलंबन पूरा कर चुके हैं। BBL में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल सकते हैं लिन क्रिस लिन बिग बैश लीग (BBL) के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे आगामी सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं। प्रतिबंध की अवधि पूरी होने के बाद उनके BBL में खेलने पर कोई रोक नहीं है। 36 साल के लिन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 18 टी-20 इंटरनेशनल और 4 वनडे मैच खेले हैं। वे दुनिया भर की टी-20 लीग में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… तन्वी ने यूथ ओलंपिक्स में सिल्वर जीता:बैडमिंटन में ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी; फाइनल में चीनी खिलाड़ी से हारीं भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पत्री ने यूथ ओलंपिक गेम्स में महिला सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीता है। 15 साल की तन्वी इस इवेंट में सिल्वर जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं। सेनेगल के डकार में गुरुवार को खेले गए फाइनल में तन्वी को चीन की मौजूदा वर्ल्ड जूनियर चैंपियन झांग यी शिन ने 21-15, 13-21, 24-26 से हराया। 1 घंटे 22 मिनट चले मुकाबले में तन्वी ने 5 मैच प्वाइंट बचाए और 3 बार गोल्ड जीतने के करीब पहुंचीं। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉन्वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर:ट्रेनिंग के दौरान सिर में लगी चोट; निक केली को टीम में जगह
    Next Article
    शदमान इस्लाम का टखना मुड़ा:स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गए; वेस्टइंडीज 356 रन पर ऑलआउट, हसन महमूद को 6 विकेट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment