Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुरेशर घाट पर डूबे 2 श्रद्धालु अब तक लापता:NDRF की तलाश जारी, घाट पर सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

    4 hours ago

    1

    0

    नवाबगंज के कुरेशर गंगा घाट पर रामनवमी के दिन हुए हादसे में दो लोग अब तक लापता हैं। NDRF और गोताखोरों की टीम कई घंटे तक तलाश करती रही, लेकिन अनीता यादव और सुरेश केसरवानी का कोई पता नहीं चला। हादसे के बाद घाट पर मौजूद परिवारों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, बचाव कार्य में देरी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। रामनवमी पर इस घाट पर हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तेज बहाव वाले हिस्सों में श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। हालांकि, ACP के मुताबिक, लोग बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में चले गए थे। भाई को डूबता देख पत्नी ने लगाई छलांग घाटमपुर निवासी राम सिंह यादव सोमवार सुबह करीब 10 बजे रामनवमी पर स्नान करने नवाबगंज के कुरेशर घाट पहुंचे थे। उनके साथ छोटे भाई राजू यादव और राजू की पत्नी अनीता भी थीं। स्नान के दौरान राम सिंह और राजू गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख अनीता ने शोर मचाया और उन्हें बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। इसी दौरान जगदीशपुर चांधन निवासी सुरेश केसरवानी भी मदद के लिए नदी में उतर गए। राम सिंह और राजू किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन अनीता और सुरेश का पता नहीं चला। परिवारों में मची चीख-पुकार हादसे के दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने साड़ी फेंककर डूब रहे लोगों को बचाने की कोशिश की। घटना की जानकारी फैलते ही घाट पर भीड़ जुट गई। लापता लोगों के परिवार के सदस्य परेशान होकर रोने-बिलखने लगे। पुलिस, गोताखोर और NDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस और गोताखोरों ने अनीता और सुरेश की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद NDRF की टीम भी अभियान में जुट गई। कई घंटे की मशक्कत के बावजूद दोनों का सुराग नहीं मिल सका। तेज बहाव के कारण तलाश में दिक्कतें आ रही हैं। सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल, लोगों में नाराजगी हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि रामनवमी जैसे बड़े पर्व पर हजारों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं, ऐसे में खतरनाक हिस्सों में जाने से रोकने के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग और निगरानी होनी चाहिए। लोगों ने बचाव कार्य में देरी और अधिकारियों के देर से पहुंचने को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते तो हादसे को रोकने में मदद मिल सकती थी। ACP बोले- बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में चले गए थे लोग ACP श्यामजीत प्रमिला सिंह के मुताबिक, हादसा सुबह गंगा स्नान के दौरान हुआ। लोग घाट पर लगाई गई बैरिकेडिंग पार करके गहरे पानी में चले गए थे। तेज बहाव के चलते बचाव अभियान में परेशानी आ रही है। फिलहाल अनीता यादव और सुरेश केसरवानी की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डॉक्टरों की भूख हड़ताल जारी:आंदोलन के नौवें और भूख हड़ताल के पांचवें दिन चिकित्सकों की हालत पर बढ़ी चिंता
    Next Article
    आगरा में दशहरा पर 72 जगहों पर हुआ पथसंचलन:RSS के स्थापना दिवस पर घोष के साथ स्वयंसेवकों ने की कदमताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment