Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक थाने में धरने पर बैठे:इंस्पेक्टर पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप, 5 घंटे बाद धरना खत्म किया

    4 hours ago

    1

    0

    कासगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, विधायक हरिओम वर्मा और लगभग 400 कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए। इंस्पेक्टर पर एक कार्यकर्ता से बात कराने के दौरान जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप के बाद शुरू हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष 5 घंटे से धरने पर बैठे रहे। इस दौरान डिप्टी सीएम और पूर्व सांसद ने एक घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने धरना खत्म किया। हलांकि धरने के बीच SP ने क्राइम इंस्पेक्टर को लाइनहाजिर कर दिया। मामला पटियाली कोतवाली का है। अब जानिए पूरा मामला पटियाली कोतवाली क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता नीरज मिश्रा को NBW मामले में एक वारंट जारी हुआ था। इस मामले में पुलिस आज दोपहर को नीरज को कोतवाली पकड़कर ले आई। जिसकी सूचना भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा को हुई। जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ता अमन चौहान समेत 4 से 5 कार्यकर्ताओं थाने भेजा। कहा कि मेरी इंस्पेक्टर लोकेश भाटी से बात करा देना। इस दौरान इंस्पेक्टर ने भाजपा जिलाध्यक्ष से बात करने से मना कर दिया और कार्यकर्ता से अभद्रता और गाली-गलौच करने लगे। ये सबकुछ जिलाध्यक्ष फोन पर सुन रहे थे। ये युनते ही जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, भाजपा विधायक हरिओम वर्मा, जिले के सारे मंडल अध्यक्ष समेत 400 कार्यकर्ता दोपहर करीब 2 बजे थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। थाने में जमकर नारेबाजी उन्होंने थाने के अंदर जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू किया और जमकर नारेबाजी की। धरने की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार भी सीओ के साथ पटियाली थाने पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को धरना समाप्त करने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन नेताओं ने धरना खत्म करने से इनकार कर दिया। यह धरना लगभग 5 घंटे से जारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि उनके कार्यकर्ता अमन चौहान किसी मामले को लेकर इंस्पेक्टर लोकेश भाटी से बात कराने थाने पहुंचे थे। अमन चौहान ने जब इंस्पेक्टर से कहा कि जिलाध्यक्ष बात करेंगे, तो इंस्पेक्टर ने उनके लिए अभद्र और बेहद गलत भाषा का प्रयोग किया। इंस्पेक्टर का फोन न उठाना पार्टी का अपमान भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि न्यायपालिका के कार्य में उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है, लेकिन शासन का आदेश है कि जिलाध्यक्ष और विधायक के फोन इंस्पेक्टर को उठाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पटियाली थाने के इंस्पेक्टर उनका फोन नहीं उठा रहे और न ही बात कर रहे हैं, जो उनके और उनकी पार्टी का अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई कार्यकर्ता फोन पर उनसे बात कराने की कोशिश करता है और उसके साथ अभद्रता की जाती है, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने दोहराया कि जब तक इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और उन्हें थाने से हटाया नहीं जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान में धरना दिया गया था। कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। करीब पांच घंटे बाद धरना समाप्त किया गया। उन्होंने बताया कि लखनऊ से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने इंस्पेक्टर लोकेश भाटी और क्राइम इंस्पेक्टर गुलाब सिंह के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एक घंटे के भीतर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने पांच घंटे बाद धरना खत्म कर दिया। हालांकि, एसपी के निर्देश पर एएसपी अंकिता शर्मा के आदेश से क्राइम इंस्पेक्टर गुलाब सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी भाजपा के 200 मंडल अध्यक्षों का ऐलान, पंकज चौधरी गमछा पहनाने पर कार्यकर्ता से बोले- डेढ़-दो सौ क्यों खर्च किए लखनऊ में बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलने पहुंचे। इस दौरान पंकज चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि “चुनाव आने वाला है और सभी को काम मिलेगा, हर किसी के लिए काम है।” एक कार्यकर्ता ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर अभिनंदन किया। इस पर उन्होंने कहा, “इसमें पैसा क्यों खर्च किया? डेढ़-दो सौ रुपए जो खर्च किए, वह तुम्हारे काम आते।” पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर PWD कार्यालय में जेई से अभद्रता, मारपीट का प्रयास:कर्मचारियों के विरोध पर 2 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    शिया सुन्नी वक्फ बोर्ड विलय की याचिका खारिज:पूर्व शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने दायर की थी, अली जैदी बोले- सही निर्णय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment