Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान से धान भुगतान के लिए रिश्वत मांगी:मऊ में डीएम से शिकायत, 5 हजार लेने के बाद 20 हजार और मांगे

    9 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के मधुबन तहसील क्षेत्र के कटघरा गांव के किसान प्रवीण कुमार ने धान के भुगतान के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसमाई गोठा और सहायक सोमनाथ यादव पर यह आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। किसान प्रवीण कुमार के अनुसार, उनसे अब तक 5,000 रुपये लिए जा चुके हैं और अतिरिक्त 20,000 रुपये की मांग की जा रही है। यह राशि धान की तौल और भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के लिए मांगी जा रही है। प्रवीण कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि उन्होंने हाल ही में 30 दिसंबर को गोठा समिति पर अपना 50 कुंतल 40 किलो धान बेचा था। धान लेकर पहुंचने पर उनसे 5,000 रुपये मांगे गए, यह कहते हुए कि धान में गड़बड़ी है और पैसे देने पर ही तौल होगी। इसके बाद, अंगूठा लगाने और भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के लिए 20,000 रुपये अतिरिक्त मांगे गए। किसान का कहना है कि उनके धान का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इस पूरे मामले पर खाद्य विपणन अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि पैसे लेने का आरोप सही पाया जाता है, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में भव्य खाटू श्याम शोभायात्रा निकाली गई:मनमोहक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा, स्थान स्थान पर हुआ स्वागत
    Next Article
    एटा में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पत्नी के मायके से न लौटने पर उठाया कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment