Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में भव्य खाटू श्याम शोभायात्रा निकाली गई:मनमोहक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा, स्थान स्थान पर हुआ स्वागत

    7 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आज सोमवार को भव्य निशान एवं खाटू श्याम शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। शोभायात्रा शहर के सादाबाद गेट स्थित अंगूमल धर्मशाला से शुरू हुई। यह शहर के मुख्य बाजारों से गुजरी, जहां भक्तों का उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में कई मनमोहक झांकियां शामिल थीं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। कलाकार विभिन्न स्वरूपों में भजन-कीर्तन प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी ध्वज लिए भजनों पर कीर्तन करती हुई शोभायात्रा में शामिल थीं। कई स्थानों पर शोभायात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया और पूजा-अर्चना भी हुई। बाबा श्याम का डोला फाल्गुन की तरह रंग-बिरंगी छटा बिखेर रहा था। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। शोभायात्रा के कारण शहर के कुछ स्थानों पर यातायात जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई, लेकिन भक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में दो डीजे संचालक गिरफ्तार:रात में तेज आवाज में डीजे बजाने पर साउंड सीज, अमरोहा के रहने वाले हैं
    Next Article
    किसान से धान भुगतान के लिए रिश्वत मांगी:मऊ में डीएम से शिकायत, 5 हजार लेने के बाद 20 हजार और मांगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment